एक्सप्लोरर

Bihar Crime: औरंगाबाद में दिनदहाड़े सब्जी विक्रेता की हत्या, पैदल आए अपराधी और गोलियों से भून दिया

सब्जी विक्रेता की पहचान जीतू मेहता के रूप में की गई है. वह एक ग्राहक को सामान देने के बाद पैसे ले रहा था. चित्रगुप्त नगर में किराए पर रहता था और ठेले पर घूम-घूमकर सब्जी बेचता था.

औरंगाबादः नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक सब्जी विक्रेता की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात है कि अपराधी पैदल ही आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. सब्जी विक्रेता की पहचान जीतू मेहता के रूप में की गई है. वह एक ग्राहक को सामान देने के बाद पैसे ले रहा था. इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने घटना में शामिल तीन अपराधियों को त्वरित करवाई करते हुए अरवल से गिरफ्तार कर लिया और पिस्टल भी जब्त की है. 

घटना के बाद औसपास अफरातफरी का माहौल बन गया था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ मनीष कुमार, नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की प्राथमिक जांच की. हालांकि हत्या की वजह क्या है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो मिल सकी है. 

क्लब रोड की तरफ से पैदल ही आए थे 2 अपराधी

सब्जी विक्रेता जीतू मेहता चित्रगुप्त नगर में किराए पर रहता था. वह ठेले पर घूम-घूमकर सब्जी बेचता था. मंगलवार की सुबह भी वह सब्जी बेचने के लिए निकला था. वह जैसे ही चित्रगुप्त नगर के देवी मंदिर के समीप सब्जी बेच ही रहा था कि उसी वक्त क्लब रोड की तरफ से पैदल ही आए दो अपराधियों ने गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

सब्जी विक्रेता की कई दिनों से की जा रही थी रेकी

हालांकि कुछ लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हथियार का भय दिखाकर फरार हो गए थे. अपराधी कुछ दिनों से सब्जी विक्रेता की रेकी भी कर रहे थे. उसके रूट की जानकारी लेने के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री की PM मोदी से ‘तुलना’, JDU सांसद ने नीतीश कुमार को बताया ज्यादा बेहतर

Bihar News: मुजफ्फरपुर में उफान पर नदियां, बारिश के बाद जलजमाव से बढ़ी परेशानी, पानी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget