एक्सप्लोरर

Bihar Crime: जमीन विवाद में धारदार हथियार से काटकर दो लोगों की हत्या, महिला जख्मी

एसडीपीओ के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. मामले में मृतक के परिजनों ने 12 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

बांका: बिहार के बांका जिले में गुरुवार को जमीन विवाद में दो लोगों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई. घटना जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कठोन पंचायत के लल मठिया टोला की है. मृतकों की पहचान रंजीत कुमार राय (30) और टूना उर्फ विनोद राय (55) के रूप में की गई है. मिली जानकारी अनुसार रंजीत हत्यारोपी था और दो महीने पहले ही जेल छूट कर आया था. जेल से आने के बाद वो बढ़िया गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा थे.

निमंत्रण देने पहुंचा था गांव

इसी क्रम में गुरुवार की सुबह रंजीत और टूना बाइक पर सवार होकर मंगलवार को होने वाले गवाली पूजा का निमंत्रण देने अपने घर लाल मठिया गांव पहुंचे थे. निमंत्रण देकर लौटने के दौरान झाड़ी के पास पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने अचानक कुल्हाड़ी से दोनों पर हमला बोल दिया. हमले की वजह से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बीच-बचाव करने आई जमुनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. 

जमुनी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह और कटोरिया थाना प्रभारी नीरज तिवारी सहित अन्य पुलिस बल ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

एसडीपीओ ने कही ये बात

एसडीपीओ के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है. डेढ़ साल पहले हुए हत्याकांड में दोनों मृतक शामिल थे. उस मामले में रंजीत जेल भी गया था, जबकि टूना घटना के बाद से फरार था. इस मामले में मृतक के परिजनों ने 12 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इनपुट- खगेन्द्र शर्मा

यह भी पढ़ें -

बिहार NDA में जारी 'घमासान' पर मुकेश सहनी का आया रिएक्शन, ट्वीट कर VIP सुप्रीमो ने दी नसीहत

पटना की सड़कों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया भ्रमण, मास्क नहीं पहनने वालों पर जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget