एक्सप्लोरर

Bihar: प्रशांत किशोर का डबल अटैक, तेजस्वी यादव को बताया 'कट्टा' वाला नेता, नीतीश कुमार पर क्या बोले?

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अब शारीरिक और मानसिक रूप से काम करने लायक नहीं हैं. सरकार कुछ अफसर और मंत्री चला रहे हैं. वहीं तेजस्वी पर कहा कि ये बिहार को कट्टा वाला राज्य बनाएंगे.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत सुपौल और अररिया जिले के दौरे पर रहे. इस दौरान सुपौल के छातापुर में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने सीधे-सीधे कहा कि अगर फिर से वही लोग सत्ता में आते हैं तो बिहार एक बार फिर "कट्टा, अपहरण और लूटपाट" का अड्डा बन जाएगा.

तेजस्वी से बेहतर भाषा की अपेक्षा नहीं- प्रशांत किशोर

तेजस्वी यादव के "सूत्र" वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "तेजस्वी जिन शब्दों का प्रयोग करते हैं, वे यह दिखाते हैं कि उनके संस्कार क्या हैं, उनकी संस्कृति क्या है और उनका पृष्ठभूमि क्या है. तेजस्वी से आप इससे बेहतर भाषा की अपेक्षा मत रखिए. ये वही लोग हैं. किसी ने मुझसे कहा कि तेजस्वी 'कट्टा वाले नेता' हैं."

उन्होंने कहा, "जब इनके पिताजी और माताजी की सरकार बिहार में थी, तब पूरे देश में बिहार की पहचान 'कट्टा बनाने वाले राज्य' के रूप में थी. ये लोग अगर फिर से जीत कर आएंगे, तो पूरे बिहार को फिर से कट्टा, अपहरण, लूटपाट का केंद्र बना देंगे."

प्रशांत किशोर ने आरजेडी और लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, "जैसे कोई शेर बूढ़ा हो जाए, क्या वह दूध देगा पीने के लिए? नहीं देगा, वह खा जाएगा. ये सब कोरी बातें हैं, बिहार की जनता को बहकाने के लिए. जब सत्ता में आ जाएंगे तो फिर वही रंगदारी, अपराध, अपहरण शुरू कर देंगे."

नीतीश की मानसिक और शारीरिक स्थित ठीक नहीं- प्रशांत

बिहार की कानून-व्यवस्था पर भी प्रशांत किशोर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा, "प्रदेश में हत्याएं आज से थोड़ी न हो रही हैं. हत्याएं तो पिछले तीन सालों से हो रही हैं. आप लोगों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है. हम लोग तीन सालों से कह रहे हैं कि बिहार में मुख्यमंत्री और सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है. मुख्यमंत्री की शारीरिक और मानसिक स्थिति भी अब ठीक नहीं लगती."

भ्रष्ट अफसर और मंत्री चला रहे सरकार

उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार नहीं, उनके अगल-बगल के तीन-चार भ्रष्ट अफसर और मंत्री ही सरकार चला रहे हैं. प्रशांत बोले, "जब तक बिहार को कोई सही मुखिया नहीं मिलेगा, तब तक बिहार की स्थिति बिगड़ती ही जाएगी. कानून-व्यवस्था की स्थिति भी हम भविष्यवाणी कर रहे हैं, और बिगड़ने वाली है. क्योंकि हर व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ पैसा लूटने में लगा हुआ है."

अपनी पार्टी को लेकर उन्होंने कहा, "एकमात्र राह यह है कि जिस दिन लोगों को एक नया रास्ता दिखेगा, लोग खुद समझदार हैं. वे अपने बच्चों के लिए शिक्षा चाहते हैं, रोजगार चाहते हैं, पलायन का अंत चाहते हैं. उन्हें इन लोगों की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है."

प्रशांत किशोर ने कहा कि "जो ईमानदार है, जो मजबूत है, जिसके पास बिहार को सुधारने की योजना है और सबसे बढ़कर, यह दल किसी व्यक्ति, किसी परिवार या किसी जाति का नहीं है बल्कि बिहार के हर उस नागरिक का है जो बिहार को एक विकसित राज्य के रूप में देखना चाहता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget