एक्सप्लोरर

Bihar Crime: संपत्ति के लिए भतीजी ने चाची और भाई की जिंदा जलाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

थानाध्यक्ष ने बताया कि जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों को जिंदा जलाया गया है या पहले हत्या की गई है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के सटे नौबतपुर में डबल मर्डर की घटना सामने आई है. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव की है, जहां संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग महिला व बच्चे की घर में बंद कर जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद गांव में सनसनी फैली गई. नाराज लोगों ने मृतका की भतीजी और उसकी एक बच्ची की पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने किसी तरह भतीजी को लोगों की चंगुल से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया. मृतक महिला की पहचान कर्णपुरा गांव निवासी स्व. लाल दास पासवान की 70 वर्षीय पत्नी शांति देवी और बच्चे अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है.

जान बचाने के लिए भागते रहे दोनों

मिली जानकारी अनुसार शांति देवी और अमरेंद्र कुमार को उनकी भतीजी माधुरी देवी (32) ने बुधवार के अहले सुबह घर में ही मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया. मां-बेटे अपनी जान बचाने के लिए घर में ही इधर-उधर भागने का प्रयास करते रहे, लेकिन भतीजी ने दुस्साहस का परिचय देते हुए आग लगाकर उन दोनों को कमरे में बंद कर दिया. आग की लपटें देखने और बदबू आने के बाद गांव के लोग वहां जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने भतीजी की जमकर पिटाई शुरू कर दी.

Year Ender 2021: खेसारी के भोजपुरी गाने में बादशाह ने किया रैप, इस साल खूब वायरल हुई ये वीडियो

गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भतीजी माधुरी देवी को लोगों के बीच से निकालकर अपनी गिरफ्त में ले लिया. वहीं, दोनों शवों को घर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. महिला की परिजन संगीता देवी ने बताया कि शांति देवी का कोई पुत्र नहीं था. लेकिन उनके नाम पर उनके पति ने काफी जमीन और संपत्ति कर रखी थी. अपना एक भी पुत्र न होने के कारण उन्होंने एक लड़के अमरेंद्र कुमार को गोद लेकर काफी सालों से पाल पोस कर अपने साथ रखा था. लेकिन जब से उसकी शादी की बात शुरू हुई, तब से घर के लोग जो संपत्ति पर नजर गड़ाए हुए थे ने आए दिन संपत्ति को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया.

गांव के लोगों ने कही ये बात

इधर, गांव के लोगों ने बताया कि अभी लगभग 10 दिनों पूर्व शांति देवी को पांच लाख रुपये विभाग की ओर से मिले थे. जब इसकी भनक शांति देवी की भतीजी माधुरी देवी को लगी तो वो मायके पहुंच गई और अपनी चाची शांति देवी से झगड़ा करने लगी. शांति देवी ने जब पैसे देने से इंकार किया, तो माधुरी ने बुधवार की सुबह मां बेटे को घर में बंद कर जिंदा जला दिया.

इस पूरे मामले में नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि दोनों को जिंदा जलाया गया है या पहले दोनों की हत्या की गई है. मृतक के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन मिला है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जा रही है. प्रथम दृष्टया संपत्ति विवाद में हत्या का मामला सामने आ रहा है. 

यह भी पढ़ें -

In Pics: परिवार को एक डोर में बांध रहीं रेचल, दूर-दूर रहने वाले तेज प्रताप पटना आते ही पहुंचे घर, मामा-मामी भी थे साथ

Omicron Variant Alert: बिहार में ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर जान लें नई गाइडलाइन, सरकार ने पांच जनवरी तक बढ़ाई सख्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
यूपी चुनाव लड़ेगी नीतीश कुमार की पार्टी? उठाया ये बड़ा कदम
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget