एक्सप्लोरर

समस्तीपुर में युवक की हत्या, घर से थोड़ी दूर पर मारी गोली, कुछ दिन पहले जमानत पर आया था बाहर

Bihar Crime News: घटना समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र की है. हमला करने वाले बदमाश तीन की संख्या में थे और एक बाइक पर आए थे. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

समस्तीपुर में गुरुवार (21 अगस्त, 2025) की दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है. बाइक सवार बदमाशों ने माधोडीह गांव निवासी विक्रम गिरि को गोली मारते हुए फरार हो गए. गोली लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. 

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और दलसिंहसराय एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम भी पहुंची. खबर लिखे जाने तक डीआईयू की टीम भी पहुंचने वाली थी. हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. 

युवक पर दर्ज थे कई आपराधिक मामले

मृतक विक्रम गिरी कुछ दिन पूर्व ही एक हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया था. उस पर कई और आपराधिक मामले दर्ज हैं. इलाके के ही फर्नीचर व्यवसायी नेपाली चौधरी हत्याकांड में भी वह आरोपी था. बताया जाता है कि उस पर हमला करने वाले बदमाश तीन की संख्या में थे और एक बाइक पर आए थे. 

मंदिर के पास घेरकर मारी गोली

मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ और कई थाने की पुलिस छापेमारी में जुट गई है. स्थानीय लोगों की मानें तो विक्रम अपने घर से सातनपुर किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान घर से कुछ ही दूरी पर एक मंदिर के पास घात लगाए बदमाशों ने उसे घेरकर गोलियों से भून दिया. घटना के बाद बाइक सवार बदमाश सातनपुर बाजार की तरफ भाग निकले. 

एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विक्रम गिरि की गोली मारकर हत्या की गई है. एफएसएल की टीम आ गई है. डीआईयू आ रही है. देखा जाए तो इसका भी आपराधिक इतिहास है. कई ऐसे कांड हैं जिनमे यह अपराधी रहा है. एक मर्डर केस भी है. सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है. जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget