एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: गया में विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन की गोली मारकर हत्या, गैंगवार में मारे जाने की आशंका

Gaya News: युवक को छह से सात गोली मारी गई है. वह बाराचट्टी थाना क्षेत्र के लहुवारी गांव का रहने वाला था. कांड की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया गया है.

गयाबाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोभ के श्मशान घाट में गोली मारकर एक शख्स की बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना मंगलवार (12 सितंबर) देर शाम की है. युवक की पहचान विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन के रूप में की गई. वह बाराचट्टी थाना क्षेत्र के लहुवारी गांव का रहने वाला था. उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज हैं.

घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया गया. इसके बाद बाराचट्टी थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण किया गया. जांच के बाद पता चला कि शख्स का नाम विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डान है.

कुछ महीने पहले जेल से आया था बाहर

अपराधियों द्वारा आपसी गैंगवार में मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. छह से सात गोली मारी गई है. गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूट कर गांव आया था.

घटनास्थल से मिली बिना नंबर की बाइक

इस संबंध में सीटी एसपी हिमांशु ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि घटनास्थल पर शव से कुछ दूरी पर बिना नंबर प्लेट की एक बाइक मिली है. अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. कांड की जांच के लिए शेरघाटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है.

इसके साथ-साथ तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा. थाना स्तर से आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: एमडीएम में निकली छिपकली, सीतामढ़ी में मध्याह्न भोजन खाने से कई बच्चे हुए बीमार, 5 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget