एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: मोतिहारी में ठेकेदार को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से भूना, खोखा चुनने में जुटी पुलिस

ठेकेदार जयप्रकाश प्रसाद को पीठ, सिर और हाथ के बाई तरफ गोली लगी है, जबकि ड्राइवर को भी तीन गोलियां पेट और जांघ में लगी हैं. ठेकेदार को 7.62 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई है.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए हत्या, लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों में न तो कानून का डर है ना ही पुलिस का भय. ताजा मामला चकिया थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार को गोलियों से भून दिया. इस घटना में ठेकेदार की मौत हो गई है, जबकि उसका ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है.

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार NH-28 पर चकिया के पास एक होटल के नजदीक अपनी गाड़ी में बैठकर ड्राइवर के साथ बिरयानी खा रहा था. इसी क्रम में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान ड्राइवर खाना छोड़कर गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन बेखौफ अपराधियों ने पीछा करके लगातार फायरिंग की. इस दौरान ड्राइवर को भी गोली लगी, बावजूद उसने हिम्मत दिखाते हुए वाहन सीधे मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाकर रोका, जहां चिकित्सकों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, ड्राइवर के इलाज के लिए मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ये भी पढ़ें- Samastipur News: दो दिन से लापता 2 बच्चों का चौर के पानी में तैरता हुआ मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

ठेकेदार को पीठ, सिर और हाथ के बाई तरफ लगी गोली

मृतक की पहचान जयप्रकाश प्रसाद के रूप में की गई है. वह डुमरिया घाट थाना क्षेत्र का रहने वाले था. ठेकेदार को पीठ, सिर और हाथ के बाई तरफ गोली लगी है, जबकि ड्राइवर को भी तीन गोलियां पेट और जांघ में लगी हैं. इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल से खोखा चुनने में जुटी है. जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अपराधियों ने आधा दर्जन राउंड गोली चलाई, जिसमें ठेकेदार की मौत हो गई है. अपराधियों ने इस घटना का अंजाम तब दिया है, जब वह मोतिहारी से पटना जाने के दौरान चकिया बाईपास के पास एक होटल के सामने अपनी गाड़ी में बिरयानी खा रहा था.

7.62 बोर की पिस्टल से मारी गई गोली

ठेकेदार की हत्या मामले में चकिया थानेदार ने बताया कि ठेकेदार को 7.62 बोर की पिस्टल से गोली मारी गई है. दो अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Kaimur News: मंडल कारा में कैदी की मौत, इसी साल मार्च में हुई थी गिरफ्तारी, जेल सुपरिटेंडेंट पर लगाया गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार: शराबबंदी को अब आनंद मोहन ने बताया फेल, बोले- 'अगर कल को…'
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
Xप्लेन: बांकीपुर जीत के बाद प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
प्रशांत किशोर की 'सम्राट हटाओ' मांग, लेकिन असल निशाना कौन?
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा
CM सम्राट चौधरी ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में लिया हिस्सा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget