एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: गाने का शौक था, रील्स बनाती थीं, सुपौल में दो सगी बहनें 11 दिनों से लापता, पुलिस के हाथ खाली

Supaul News: परिवार वालों को तरह तरह की चिंताएं सताने लगी हैं. घर वालों को अपहरण की आशंका है. मामला सुपौल के भपटियाही थाना क्षेत्र का है. 11 जून से दोनों लापता हैं.

सुपौल: 11 दिनों से लापता दो सगी बहनों को पुलिस नहीं ढूंढ पाई है. मामला सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र का है. मुरली गांव से दो लड़कियां अचानक 11 जून को गायब हो गईं. इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं. एक लड़की की उम्र 18 तो दूसरी की उम्र 16 साल है.

पिता ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी दोनों बेटियों का कोई सुराग नहीं मिला था. अगले ही दिन भपटियाही थाने में आवेदन भी दिया था. बाद में थाने में मामला दर्ज कराया गया, लेकिन दोनों बेटियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस घटना से परिवार वाले गहरे सदमे में हैं. परिवार वालों को तरह तरह की चिंताएं सताने लगी हैं. घर वालों को अपहरण की आशंका है.

गांव के ही एक युवक से होती थी दोनों की बात

परिवार वालों का कहना है कि किसी ने बहलाकर दोनों बहनों का अपहरण कर लिया है और उसे बाहर कहीं बेच दिया है. बताया गया कि दोनों बेटियों को गाने का शौक था. वो मोबाइल पर रील्स भी बनाती थीं. गांव का ही एक युवक ऑर्केस्ट्रा में काम करता था जिससे उनकी मोबाइल पर बातचीत होती रहती थी. परिजन को शक है कि कहीं इसी शौक के कारण दोनों को बहलाकर अपहरण कर लिया गया होगा.

एसपी से भी परिजनों ने की शिकायत

इस मामले में पुलिस द्वारा की जा रही जांच से असंतुष्ट परिजनों ने परेशान होकर एसपी से शिकायत की है. दोनों बेटियों की बरामदगी के लिए गुहार लगाई है. बताया गया कि एक बड़ी वाली लड़की शादीशुदा है. 14 जून को उसकी विदाई होने वाली थी.

इस घटना को लेकर भपटियाही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. जल्द ही दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Opposition Parties Meeting: 'कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए हो रही विपक्षी एकता की बैठक', सुशील मोदी ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget