एक्सप्लोरर

Bihar News: सर! हमारे बच्चे लापता हो गए हैं... नवादा में एक साथ 5 बच्चे गायब, बिहार पुलिस की उड़ी नींद

5 Children Missing in Bihar: सभी बच्चे नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के एक ही गांव से गायब हुए हैं. परिजनों ने धमौल थाने में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है.

Nawada News: बिहार के नवादा में अचानक एक साथ पांच बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है. सबके परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी कि सर हमारे बच्चे गायब हो गए हैं. रविवार (30 जून) को एक साथ पांच बच्चों के गायब होने का मामला जैसे ही थाने पहुंचा तो पुलिस की नींद उड़ गई. सभी बच्चे नवादा जिले के धमौल थाना क्षेत्र के एक ही गांव से गायब हुए हैं. सबके परिजनों ने इसकी लिखित सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दी है.

बच्चों के गायब होने से परिवार के लोगों की बढ़ी चिंता

बताया जा रहा है कि पूरा मामला बीते रविवार (30 जून) का है. दोपहर करीब तीन बजे के आसपास धमौल थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव से ये सभी बच्चे गायब हुए हैं. पांचों बच्चों के अचानक गायब होने से परिवार के लोगों में चिंता बढ़ गई है. कोई अप्रिय घटना ना हो जाए इसको लेकर परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है.

गायब होने वालों में ये बच्चे हैं शामिल

इस मामले में बच्चों के पिता अशोक पासवान, हीरा पासवान, शंकर पासवान, उमेश पासवान, रंजीत पासवान ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. गायब होने वालों में पहला बच्चा तनीश कुमार उम्र करीब 13 वर्ष, दूसरा पंकज कुमार उम्र करीब 14 वर्ष, तीसरा कुंदन कुमार उम्र करीब 12 वर्ष, चौथा छोटू कुमार उर्फ रणधीर कुमार उम्र करीब 14 वर्ष और पांचवां रिशु कुमार उम्र करीब 14 वर्ष है.

पुलिस ने लोगों से एक्स पर मांगी बच्चों की जानकारी

दरअसल ये सभी बच्चे घर से बिना बताए कहीं चले गए हैं. इस मामले में नवादा पुलिस के एक्स हैंडल से एक पोस्ट जारी कर बच्चों की जानकारी मांगी गई है. कहा गया है कि इनके बारे में किसी को पता है तो धमौल थाने की पुलिस को मोबाइल नंबर 7250387533 पर सूचित करें. उधर अचानक पांच बच्चों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में रील्स बनाने के दौरान 3 किशोर बूढ़ी गंडक में डूबे, एक की मौत, 2 की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget