एक्सप्लोरर

आरा में स्वर्ण कारीगर से हुई लूट का 24 घंटे में खुलासा, 6 बदमाश गिरफ्तार, सोना भी बरामद

Bihar Crime News: आरा में बीते बुधवार को स्वर्ण कारीगर से बाइक सवार बदमाशों ने सोने के आभूषण छीन लिए थे. पूरे मामले में 9 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. तीन आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है.

Bihar News: आरा में आभूषण कारीगर से हुई लूटपाट का नवादा थाना पुलिस ने गुरुवार (16 जनवरी) को खुलासा कर दिया. 24 घंटे के अंदर लूटकांड का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. लूटे गए 630 ग्राम सोने के आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं. बीते बुधवार को अल सुबह नवादा थाना क्षेत्र में लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया गया था.

गिरफ्तार किए गए लुटेरों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अबरपुल पड़ाव मोड़ भह्वी निवासी अमन कुमार, इब्राहिम नगर निवासी राहुल कुमार उर्फ गोलू कुमार, अंकित कुमार, धरहरा निवासी प्रियांशु कुमार, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा कृष्णा नगर निवासी अमित कुमार और कोईलवर थाना क्षेत्र के बाग मझौंवा गांव निवासी सचिन कुमार के रूप की गई है. इनमें लाइनर से लेकर लुटेरों को संरक्षण देने वाले तक शामिल हैं. पुलिस को अभी तीन और अन्य बदमाशों की तलाश है.

हथियार के बल पर लूटा था सोना

इस मामले में एसपी राज ने बताया कि बुधवार की सुबह नवादा थाना क्षेत्र के कश्यप नगर मोहल्ले में रहने वाले (मूल रूप से पटना निवासी) आभूषण कारीगर नागेंद्र कुमार से हथियार का भय दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने 630 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए थे. घटना को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी और आभूषण की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के नेतृत्व में टीम बनाई गई. डीआईयू के साथ टीम ने जांच शुरू की. इसके बाद लूट में शामिल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इस तरह दिया था गया था घटना को अंजाम

बताया गया कि आरोपियों के पास से कारोबारी से लूटे गए 630 ग्राम सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं. लूट कांड में शामिल तीन अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर भी छापेमारी की जा रही है. पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि अमन कुमार की सूचना पर दो बदमाश न्यू पुलिस लाइन से ही कारोबारी के पीछे लगे थे. वे कारोबारी के ऑटो का बाइक से पीछा कर रहे थे. संकट मोचन नगर के पास दूसरी बाइक पर दो अन्य अपराधी भी पहुंच गए. इसके बाद जापानी कृषि फार्म के गेट के पास चारों बदमाशों की ओर से ऑटो रोककर कारोबारी को उतार लिया गया. 

लूटकांड में सामने आई 9 लोगों की संलिप्ता

पुलिस के अनुसार लूटपाट करने में अंकित, गोलू, सचिन और अमित शामिल थे. प्रियांशु कुमार ने बदमाशों को संरक्षण दिया था. घटना में कुल नौ बदमाशों की संलिप्तता सामने आई है. इनमें लाइनर और संरक्षण देने वालों से लेकर लूट करने वाले बदमाश तक शामिल हैं. अमन कुमार की ओर से लूट की इस घटना में लाइनर का काम किया गया था.

एसपी ने बताया कि यह पता किया जा रहा है कि बदमाशों की ओर से लूट के बाद सोने और आभूषण को कहां बेचा जाता है. अब तक की जांच के अनुसार पटना की दुकान में लूट के सोने को डिस्पोजल किए जाने की बात सामने आई है. इसकी पड़ताल की जा रही है. मामला सही पाए जाने पर उस दुकानदार के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पहले भी लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं. इसको लेकर भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: महाकुंभ में जाने वाले हो जाएं सावधान! भूलकर भी न करें ये काम, बिहार पुलिस ने दी चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
सीवान फायरिंग पर तेजस्वी यादव के आरोपों का BJP-JDU ने दिया जवाब, जानें क्या बोला सत्ता पक्ष?
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'ये कैसा न्याय है, जिसमें 7 खून का...'
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के
'सम्राट चौधरी पर अटेंप्ट टू मर्डर...', फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव CM पर भड़के

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget