एक्सप्लोरर

Nalanda News: लूटपाट के दौरान नालंदा में बदमाशों ने किशोर को मारी गोली, बहन के घर से भोज खाकर लौट रहा था

Nalanda Loot: किशोर राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला है. जख्मी हालत में किशोर ने हिम्मत जुटाकर पिता को फोन किया और घटना के बारे में बताया.

नालंदा: राजगीर थाना क्षेत्र के लहुआर गांव में गुरुवार (29 जून) की सुबह बदमाशों ने एक किशोर को घेरकर उसके पेट में गोली मार दी. 15 साल का जख्मी किशोर पिंटू कुमार अपनी बहन के घर से भोज खाकर लौट रहा था. वह राजगीर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव का रहने वाला है. बाइक से घर लौटने के दौरान रास्ते में बदमाशों ने रोककर लूटपाट शुरू कर दी. किशोर ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी.

घात लगाकर बैठे थे अज्ञात बदमाश

जख्मी किशोर ने कहा कि बहन के गांव से निकलते ही रास्ते में घात लगाए अज्ञात बदमाशों ने पहले रोका फिर लूटपाट करने लगे. इस पर उसने विरोध किया. फिर बदमाशों ने हथियार निकालकर पेट में गोली मार दी. गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. जख्मी हालत में उसने हिम्मत जुटाकर पॉकेट से मोबाइल निकाला और पिता को घटना की जानकारी दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पिता समेत अन्य परिवार के सदस्य घर से निकले और लहुआर गांव पहुंचे. वहां खंधा में सड़क किनारे जख्मी हालत में किशोर पड़ा था. यहां से इलाज कराने के लिए परिजन उसे लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे.

वहीं, किशोर के पिता देव यादव ने बताया कि उनकी बेटी के घर पूजा-पाठ हुआ था. रात में भोज का आयोजन किया गया था. भोज खाकर उनका बेटा गुरुवार की अल सुबह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही कुछ बदमाश लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर गोली मारकर बेटे को जख्मी कर दिया. जख्मी होने के बाद उनके बेटे ने ही अपने मोबाइल से फोन कर जानकारी दी थी.

किशोर बोलने की स्थिति में नहीं

इस मामले में राजगीर थाना प्रभारी मुस्ताक अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें मिली है. जख्मी किशोर का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. वह अभी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. बयान के लिए पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है. मामला जो भी हो जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Eid-al-Adha 2023: पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, 413 मजिस्ट्रेट की तैनाती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget