एक्सप्लोरर

Supaul Murder: सुपौल में लूट के दौरान शख्स की हत्या, मौत के बाद बवाल, उग्र भीड़ का पुलिस पर हमला

Bihar Crime News: मृतक की पहचान गंगापट्टी के वार्ड नंबर 14 निवासी राजमिस्त्री मो. जहांगीर के रूप में हुई है. घटना लौकहा थाना क्षेत्र के बरुआरी गैस गोदाम के पास की है.

Supaul News: सुपौल में लूटपाट के दौरान विरोध करने पर एक शख्स की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रविवार (20 अप्रैल) की रात की है. लौकहा थाना क्षेत्र के बरुआरी गैस गोदाम के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक की पहचान गंगापट्टी के वार्ड नंबर 14 निवासी राजमिस्त्री मो. जहांगीर के रूप में हुई है. परसरमा गांव में निर्माण कार्य के बाद मो. जहांगीर अपने घर लौट रहे थे.

परिजनों ने बताया कि मो. जहांगीर जब अपने घर लौट रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोका और लूटपाट करने लगे. विरोध करने पर गोली चला दी जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही लौकहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम हुआ. इस बीच सुपौल के एसपी शैशव यादव भी मौके पर पहुंचे. घटना की गंभीरता को देखते हुए लौकहा थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. 

…और उग्र लोगों का फूटा गुस्सा

उधर पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो उठा. आक्रोशित लोगों ने एसपी के जाने के बाद सड़क जाम कर दिया. हंगामा करने लगे. परिजन और स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे. देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस दौरान एक पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया. हत्या की इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है.

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने बताया कि ग्रामीणों का आक्रोश काफी अधिक है. हम लोग फिलहाल थाना परिसर में सुरक्षित हैं. उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है. स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है. 

यह भी पढ़ें- Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget