एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में फायरिंग, JDU की नेता और वार्ड अध्यक्ष सोनी निषाद को मारी गई गोली

Patna News: घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके की है. महिला अंडे की दुकान चलाती है. राजधानी में इस तरह रात में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया है.

Patna Crime News: राजधानी पटना में रविवार (20 अप्रैल, 2025) की रात जेडीयू की नेता और वार्ड नंबर 22 की अध्यक्ष सोनी निषाद (Soni Nishad) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके की है. महिला को पीएमसीएच (PMCH) में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में महिला को गोली मारी गई है. कारण अभी साफ नहीं हो सका है. महिला अंडे की दुकान चलाती है.

सोनी निषाद को दो गोली लगी है. एक गोली लगी हाथ में तो दूसरी गोली सीने में लगी है. महिला की उम्र 40 साल के आसपास होगी. घटना की सूचना पर पहुंची बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राजधानी में इस तरह रात में हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया है.

क्या कहती है पुलिस?

इस मामले में बुद्ध कॉलोनी थाना प्रभारी सदानंद शाह ने बताया कि महिला के हाथ में गोली लगी है. सीने में गोली फंसी हुई है. डॉक्टर के मुताबिक वह खतरे से बाहर है. उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार सोनी का एक युवक से पुराना विवाद चल रहा था. परिजनों के बयान के आधार पर उस युवक की तलाश के लिए दानापुर में भी छापेमारी की गई है. इसके अलावा कई जगहों पर उसकी तलाश की जा रही है. घटना का कारण क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

थाना प्रभारी ने कहा कि हम लोग हर बिंदुओं पर जांच कर रहे हैं. सोनी देवी जीविकोपार्जन के लिए अंडे की दुकान चलती थी, लेकिन जेडीयू के पटना महानगर की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करती थी. पार्टी के महिला विंग के सभी कार्यक्रम में वह उपस्थिति रहती थीं. उन पर हमले के पीछे क्या वजह है यह पुलिस जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: भोजपुर में 7 लोगों को गोली मारी, 2 की मौत, भड़के तेजस्वी यादव, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget