एक्सप्लोरर

बिहार: रोहतास में भाई ने की भाई की हत्या, पहले हाथापाई हुई… फिर बड़े वाले ने छोटे को चाकू मारा

Bihar Crime News: घटना बघैला थाना क्षेत्र के बघैला गांव की है. घटना के बाद से बड़ा भाई फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है.

Bihar News: रोहतास में एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी है. घटना बघैला थाना क्षेत्र के बघैला गांव की है. बुधवार (12 मार्च, 2025) की रात पारिवारिक विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि हाथापाई के बाद बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के वार से छोटे भाई की मौत हो गई. घटना के बाद से बड़ा भाई फरार है.

बुधवार की रात दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी. बड़े भाई शैलेश कुमार ने गुस्से में आकर छोटे भाई बलिस्टर पासवान (उम्र 35 साल के करीब) को चाकू मार दिया. हंगामे और शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे. खून से लथपथ हालत में बलिस्टर को देख लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस, आरोपी की तलाश जारी 

घटना की जानकारी मिलते ही बघैला थाना प्रभारी अंकुश मंडल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अब तक झगड़े के असली कारण का पता नहीं चल सका है. आरोपी शैलेश कुमार वारदात के बाद से फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि 

रोहतास के पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है. फिलहाल पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश में लगी है. 

दूसरी ओर इस घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं. गांव वालों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच कभी इतना बड़ा विवाद नहीं हुआ था. माना जा रहा है कि संपत्ति आदि को लेकर विवाद हो सकता है. हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा. पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के बाद पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी. बताया जा रहा है कि बलिस्टर पासवान के चार बच्चे हैं. मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

यह भी पढ़ें- अररिया में दारोगा की मौत, अनमोल यादव को पकड़ने गई थी पुलिस, अब SP ने बताया पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget