एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पति से बढ़कर था क्लासमेट, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बिहार में चौंकाने वाला खुलासा

Aurangabad News: औरंगाबाद में 28 सितंबर को गौतम सिंह का अपहरण हुआ था. गौतम कुमार सिंह पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार के रिश्तेदार थे.

औरंगाबाद: प्रेमी के लिए एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. आशिक के साथ मिलकर उसने इस घटना को अंजाम दिया था. इस पूरे कांड से बीते शनिवार (21 अक्टूबर) को पर्दा उठ गया. औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव निवासी 42 वर्षीय गौतम सिंह की हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी दिव्या सिंह और उसके प्रेमी झारखंड के गिरिडीह निवासी ललित साव के पुत्र कृष्णा प्रसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

28 सितंबर को हुआ था गौतम कुमार सिंह का अपहरण

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव निवासी उपेंद्र सिंह के पुत्र गौतम कुमार सिंह पूर्व में किसी निजी कंपनी में बड़े पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे. उनके पिता भी झारखंड के खलारी में एक अधिकारी थे. कोरोना काल के दौरान गौतम अपनी नौकरी छोड़कर गांव आ गए थे और शहर के मिशन स्कूल रोड में किराए के मकान  पर रहते थे. बिजौली रोड स्थित एक निजी विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिए भेजते थे. 28 सितंबर को उस वक्त उनका अपहरण कर लिया गया जब वह अपने आवास से गांव जा रहे थे.

पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदार के अपहरण से मची थी सनसनी

बताया जाता है कि गौतम कुमार सिंह पूर्व राज्यपाल और औरंगाबाद के पूर्व सांसद निखिल कुमार के रिश्तेदार थे. अपहरण के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई कि पूर्व राज्यपाल के रिश्तेदार का अपहरण भी हो सकता है. घटना के बाद मुफस्सिल थाने में गौतम सिंह की पत्नी ने ही अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी ही थी कि 29 सितंबर को यह सूचना प्राप्त हुई कि आमस प्रखंड कार्यालय के समीप झुरमुट में किसी व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने शक के आधार पर शख्स की पत्नी की गोपनीय तहकीकात की और मामले की तह तक पहुंच गई.

क्लासमेट से पिछले कई साल से था संबंध

अपर थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि गौतम की पत्नी का अपने क्लासमेट के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के संबंध की जानकारी होने पर गौतम कुमार सिंह बाधा बन रहा था. पुलिस ने पत्नी के मोबाइल का सीडीआर निकाला. पिछले छह महीने तक के कॉल डिटेल्स से यह जानकारी मिली कि गौतम की पत्नी लगातार अपने प्रेमी के संपर्क में थी. पूरे मामले की तहकीकात के बाद पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को तीन दिनों तक अपनी कस्टडी में रखा. इसके बाद पूरा मामला परत दर परत खुलता चला गया.

यह भी पढ़ें- Bettiah News: 'मैं इनसे बचपन से प्यार करती थी, घर वालों ने...', अपहरण के केस पर बेतिया में लड़की ने जारी किया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Politics: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
बिहार: आलोक सिंह बने आरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष, उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'हम NDA में...'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास के बाहर लाठियां लेकर डटे RJD कार्यकर्ता, हर समय देंगे पहरा
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget