एक्सप्लोरर

OMG! बिहार में यहां बाप-बेटे सभी निकले साइबर फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ा तो मिला 'खजाना'

Bihar Cyber Fraud: बिहार के नालंदा का मामला है. फर्जी नंबर की जांच करने के बाद लोकेशन के आधार पर मानपुर थाना इलाके के डमर बिगहा गांव में एक घर की तलाशी ली गई. यहीं से गिरफ्तारी हुई है.

Nalanda Cyber Fraud: बिहार में साइबर ठगी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं. अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठग अपना निशाना बना रहे हैं. इसी कड़ी में नालंदा में चार साइबर फ्रॉड को पुलिस ने छापेमारी कर गुरुवार (05 दिसंबर) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए जाने वालों में दो सगे भाई और पिता समेत चार जालसाज शामिल हैं. 

गिरफ्तार किए गए लोगों ने यूट्यूब से साइबर ठगी का तरीका सीखा और फिर अपराध को अंजाम दिया. सूचना के बाद साइबर थाना की पुलिस ने मानपुर थाना इलाके के डमर बिगहा गांव में छापेमारी कर इन्हें गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में मानपुर थाना के डमर बिगहा निवासी रोहित कुमार, नीतीश कुमार, दयानंद और परवलपुर थाना क्षेत्र के शिवचक निवासी धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं.

36 लाख से अधिक नकद मिले... सोने के जेवर और लैपटॉप भी

छापेमारी के दौरान पुलिस को 36 लाख कैश, भारी मात्रा में सोने के जेवर और लैपटॉप मिले. कई मोबाइल को भी बरामद किया गया है. इस उपलब्धि में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की भी सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को मिली थी.

इन सभी गिरफ्तार साइबर फ्रॉड की संपत्ति जांच के बाद जब्त की जाएगी. इसके लिए संबंधित टीम को जांच करने का आदेश दिया गया है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि लोन दिलाने आदि के नाम पर ठगी करते थे. उस पैसे को निकालकर इन लोगों ने रखा था और गहनों के साथ कुछ अन्य सामान भी खरीदा था.

एसपी ने क्या कहा?

एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लगातार साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया जा रहा है. फर्जी नंबर की जांच करने के बाद लोकेशन के आधार पर मानपुर थाना इलाके के डमर बिगहा गांव में एक घर की तलाशी ली गई थी. घर से चार साइबर ठग को पकड़ा गया. वहीं 36 लाख 78 हजार 155 रुपये नकद, मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर एवं फर्जी सिम कार्ड को जब्त किया गया है. इस मामले में दो सगे भाई और पिता समेत चार फ्रॉड को गिरफ्तार किया गया है. 

उन्होंने कहा कि ये लोग यूट्यूब से फर्जी विज्ञापन बनाकर साइट पर डालते थे. लोन दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. केरल में उपहार देने की बात कही जाती थी. ईओयू की ओर से भी जानकारी दी गई थी. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: 'ना रहे बांग्लादेश ना रहे पाकिस्तान...', बिहार में ये क्या बोल गए मलूक पीठाधीश्वर महाराज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
'...तो आज भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री रहता', RJD विधायक का खुलासा!
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?
सुनील शेट्टी CM सम्राट से मिले, बिहार में शूट करेंगे फिल्म, क्या बातें हुईं?

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget