एक्सप्लोरर

बिहार: समस्तीपुर में एक महिला और 2 पुरुष की लाश मिली, सबकी पहचान हुई, इलाके में मचा हड़कंप

Bihar Crime News: ये तीनों शव अलग-अलग थाना क्षेत्र से बरामद किए गए हैं. ये शव समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र, रोसड़ा और ताजपुर थाना क्षेत्र से मिले हैं. पुलिस जांच कर रही है.

समस्तीपुर में शुक्रवार (22 अगस्त, 20255) को अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक महिला और दो पुरुष के शव मिले. लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन पुलिस की जांच के बाद यह सब स्पष्ट हो सकेगा. ये शव शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र, रोसड़ा और ताजपुर थाना क्षेत्र से मिले हैं. इनकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अधिवक्ता मनोज कुमार महतो, रोसड़ा थाना क्षेत्र के अरुण मुखिया और ताजपुर थाना क्षेत्र की निवासी रीमा देवी के रूप में हुई है. जिले में तीन शव मिलने से हड़कंप मचा है.

सूचना के बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण डीआईयू और एफएसएल की टीम से कराया गया. पहला शव रोसड़ा थाना क्षेत्र के राजघाट (हसनपुर) पुल के नीचे से अरुण मुखिया नाम के व्यक्ति का मिला. लोगों की मानें तो हत्या के बाद शव को यहां फेंक दिया गया है. 

जितवारपुर कोठी के समीप से मिली दूसरी लाश

दूसरा शव शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कोठी के समीप समस्तीपुर-रोसड़ा बाईपास पर सड़क के किनारे से मिला. मृतक की पहचान सिविल कोर्ट समस्तीपुर के अधिवक्ता मनोज कुमार महतो के रूप में हुई है. वह शहर के बहादुरपुर में किराए के मकान में रहते थे. मूल रूप से खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन बसंतपुर के रहने वाले थे.

गला रेतकर की गई महिला की हत्या

वहीं तीसरा शव ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी गांव निवासी उदय कुमार राय की पत्नी रीमा देवी का मिला है. महिला अपने घर की छत पर सो रही थी. उसकी गला रेतकर हत्या की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

जांच के लिए एसआईटी का गठन

महिला के शव की सूचना पर ताजपुर थानाध्यक्ष एवं अपर पुलिस अधीक्षक सदर-1 ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. इस दौरान महिला रीमा देवी के गर्दन पर बाईं तरफ एक जख्म पाया गया. वह किसी धारदार हथियार का लग रहा था. ऐसा लग रहा था कि सोए अवस्था में किसी ने हमला किया है. सूचना के बाद मायके वाले पहुंचे. परिवार वालों से पूछताछ की गई. इस घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget