एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रंगदारी नहीं देने पर जेडीयू कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई, दबंगों ने तोड़ डाली टांग

जेडीयू कार्यकर्ता ने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोग अवैध राशि की मांग कर रहे हैं. पहले भी उनसे आरोपियों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और कहा था कि रुपये दो तभी पुल का निर्माण हो सकेगा.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में शनिवार को दबंगों का कहर देखने को मिला. मामला जिले के कोचस थाना क्षेत्र के चवरी गांव का है, जहां जेडीयू कार्यकर्ता बद्री भगत को कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया.

गांव के ही दबंगों ने की मारपीट

मिली जानकारी अनुसार कोचस के चवरी गांव में पुल का निर्माण हो रहा है. जेडीयू कार्यकर्ता की पत्नी उस पुल निर्माण कार्य की संवेदक है. ऐसे में शनिवार को जब वे अपनी पत्नी के साथ कार्यस्थल पर गए, तो कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके साथ मारपीट की. मारपीट में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई है. साथ ही उनकी टांग भी टूट गई है. उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व पुल निर्माण कार्य में रुकावट पैदा कर रहे हैं. उन्होंने ही मारपीट की है. 

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य को लेकर कुछ लोग अवैध राशि की मांग कर रहे हैं. पहले भी उनसे आरोपियों ने दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और कहा था कि रुपये दो तभी पुल का निर्माण हो सकेगा. जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया. मामले की शिकायत पीड़ित ने कोचस थानाध्यक्ष से की है. इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. 

कोचस के थाना अध्यक्ष ने कही ये बात

कोचस के थाना अध्यक्ष नरोत्तम चंद्र ने बताया कि जेडीयू कार्यकर्ता बद्री भगत ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके साथ मारपीट हुई है. ऐसे में गश्ती दल को तुरंत मौके पर भेजा गया. उनके ओर से अभी तक थाने में आवेदन नहीं दिया गया है. थानाध्यक्ष की मानें तो रंगदारी मांगने का कोई मामला नहीं है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है.

यह भी पढ़ें -

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग, नीति आयोग की रिपोर्ट का हवाला देकर JDU नेता ने कही ये बात

पटना: रिटायर्ड बैंककर्मी की दिनदहाड़े हत्या, हाइवे पर कार ओवरटेक कर अपराधियों ने मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget