एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बेगूसराय में जज ने जारी किया गैर जमानती वारंट तो मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस को दी खुली चुनौती

Bihar News: बेगूसराय में अपराधियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को ही धमकी भरा पत्र भेज दिया है. ये पत्र 22 नवंबर को डाक विभाग के माध्यम से भेजा गया है.

बेगूसराय: जिले में अपराधियों की हौसले बुलंद हैं. अपराधी अब इतने निर्भीक हो गए हैं कि आम लोगों को छोड़िए न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) को ही अब जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrant)जारी किए जाने से आग बबूला होकर अपराधियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को ही जान मारने की धमकी (Threat) दे डाली है. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई है. मामले की जांच में जुट गई.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को मिली धमकी भरा पत्र

मामला के संबंध में क्लर्क नागेश मोहन सिन्हा ने एसपी योगेन्द्र कुमार को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धमकी प्रेषक आरोपी शालिग्राम कनौजिया केयर ऑफ रामाशीष दास के खिलाफ़ नगर थाने में लिखित सूचना दी गई है. आवेदन में बताया गया है कि बीते 22 नवंबर को डाक विभाग के माध्यम से एक लिफाफे में पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को गैर जमानती वारंट जारी करने पर जान मारने की धमकी दी गई है. वहीं, आवेदन में वर्तमान परिस्थिति में मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई करने को कहा गया है. इस घटना को लेकर न्यायिक अधिकारी स्तब्ध हैं.

ऐसा मामला पहले कभी नहीं देखा- लोक अभियोजक

इस मामले को लेकर लोक अभियोजक मो. सैयद मंसूर आलम ने बताया कि इस घृणित कार्य की घोर निन्दा की जा रही है. अभियोजक ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए बताया कि बीते लंबे समय तक कार्यावधि में इस तरह का मामला कभी भी नहीं देखा. उन्होंने एसपी से अपेक्षा की है कि जांच कर सभी साक्ष्य संग्रह कर आरोपी के खिलाफ समर्पित करें, ताकि ऐसे घृणित कार्य करने वाले आरोपी को सजा दिलाई जा सकें.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस मामले में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा पुलिस की टीम को आरोपी क़े घर भेजा गया, मगर प्रथम दृष्टि मे पता चला है कि धमकी भरा पत्र कोलकाता से भेजा गया है. जब आरोपी के घर पुलिस कि टीम पहुँची तो पता चला शालीग्राम कनोजिया पिछले दो से तीन साल से घर से लापता है और वो मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसका चिकित्सीय पर्ची भी पुलिस को परिजनों को दिखलाया गया है. जाँच में पता चला है कि पिछले दिनों कई बार इस तरह का पत्र मनावधिकार को भी लिख चुका है, फिर भी पुलिस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर जाँच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: ‘CM नीतीश का मिशन 24 छह महीने में हो जाएगा पूरा’, केसी त्यागी ने बता दिया रास्ता, कहा- केंद्र की BJP सरकार गिर जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget