एक्सप्लोरर

Bihar Coronavirus: पटना के बिहटा में मिले 21 कोरोना पॉजिटिव, सभी किए गए होम आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Coronavirus News: कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बिहटा के लोगों में हड़कंप मच गया है. चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच के क्रम में ये मामले सामने आए हैं.

पटना: राजधानी पटना से सटे बिहटा प्रखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 21 पॉजिटिव केस मिले. यह खबर आने के बाद हड़कंप मच गया है. सभी को होम आइसोलेट किया गया है. आईआईटी पटना, ईएसआईसी, एनएसएमसीएच, प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, पीएनबी सहित अलग-अलग जगहों से ये मामले सामने आए हैं. कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद बिहटा के लोगों में हड़कंप मच गया है. एक साथ 21 मामलों को देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है.

बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व आईआईटी पटना में हैदराबाद से आए पीएचडी के स्टूडेंट में कोरोना का लक्षण पाया गया था. इसके बाद संस्थान के द्वारा उठाए गए एहतियातन कदम के बाद लोगों ने चैन की सांस ली थी लेकिन अचानक बिहटा प्रखंड स्थित ईएसआईसी, एनएसएमसीएच, प्रखंड मुख्यालय, थाना सहित पीएनबी बैंक में पदस्थापित कर्मियों की जांच की गई जिसमें 21 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शराबबंदी को लेकर कही बड़ी बात, ‘पहले आग्रह करें, फिर सत्याग्रह’ 

एनडीआरएफ कैंपस में चार जवान भी शामिल

रेफरल अस्पताल में जांच के क्रम में पाए गए प्रखंड मुख्यालय में छह कर्मी, थाना परिसर में दो कर्मी, पीएनबी बैंक में तीन कर्मी, ईएसआईसी अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर सहित पांच लोग और एनडीआरफ कैंपस में चार जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बिहटा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना जांच के क्रम में प्रखंड में ये मामले सामने आए हैं. जांच के बाद जो भी पॉजिटिव मिले उन्हें होम आइसोलेट रहने की सलाह दी गई है. बता दें कि लगातार बिहार में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. जनवरी के चार दिन की रिपोर्ट देखें तो पता चलता है कि पिछले महीने (दिसंबर) का रिकॉर्ड टूट गया है. 

यह भी पढ़ें- Good News: जिस बिहार में महुआ से शराब बनती थी अब वहां उसी से तैयार हो रहा तिलकुट, जानें खासियत, कीमत भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget