एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: पटना में एक तो गोपालगंज में मिले दो नए केस, 24 घंटे में 8 लोग स्वस्थ, एक्टिव केस देखें

बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,28,964 सैंपल की जांच हुई है. रिकवरी रेट 98.65 ही है. बीते सोमवार को छह जिलों से कुल सात नए केस मिले हैं.

पटनाः बिहार में रविवार और सोमवार के बीच कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए सात मरीज मिले हैं. इसके साथ ही आठ लोग स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार के 38 जिलों में कुल छह जिलों को मिलाकर सात नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें पटना, भोजपुर, कटिहार, मधुबनी, नवादा में एक-एक और गोपालगंज में दो नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों (Corona Virus Active Case  Bihar) की संख्या अब 68 हो गई है.

सोमवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 1,28,964 सैंपल की जांच हुई है. रिकवरी रेट 98.65 ही है. बता दें कि बिहार में कई दिनों से कोरोना के एक्टिव केस 80 के नीचे ही है. 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन बिहार में चले मेगा वैक्सीनेशन पर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस बात को माना था कि बिहार में कोरोना के केसों में लगातार कमी आई है. उन्होंने कहा था कि एक बार तो एक्टिव केस तो 54 तक पहुंच गया था.   

सोमवार को आई रिपोर्ट पर एक नजर

  • स्वस्थ हुए मरीज- 08
  • कोविड की जांच- 1,28,964
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,16,173
  • रिकवरी रेट- 98.65 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 68

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

एक दिन में लगी 33 लाख लोगों को वैक्सीन

सोमवार को पटना में जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में वैक्सीन लगवाने के लिए लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. जिस तरह से 17 सितंबर को पूजा और बारिश के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर वैक्सीन लगवाई, यह आंकड़ा एक दिन में 33 लाख के पार पार कर गया जो कि हमारे लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने के मिशन का अभिन्न अंग है. बिहार के बाहर अन्य राज्यों से जो लोग आ रहे हैं उन पर हमारी कड़ी निगरानी है. स्वास्थ्य विभाग और सरकार अलर्ट है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: बीजेपी की मांग- पाठ्यक्रम में शामिल हो 'श्री राम' से जुड़े अध्याय, JDU बोली- इन मुद्दों पर ना हो राजनीति

Bihar News: नीतीश कुमार के मंत्री ने लालू परिवार को बताया 'जाली लोग', कहा- अब तो इन्हें जेल जाना ही चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget