एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: गाइडलाइंस का दिख रहा असर, 24 घंटे में बिहार में मिले 347 नए मामले; देखें लिस्ट

बिहार में अनलॉक प्रोसेस शुरू होने के बाद हर दिन मिल रहे 300 से 400 के बीच नए कोरोना पॉजिटिव.17 जून को 385 तो वहीं 16 को 370 नए मामले आए, बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 3,547.

पटनाः बिहार में लॉकडाउन लगाए जाने के बाद अब नए कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी को देखते हुए अनलॉक का प्रोसेस शुरू हो चुका है. शुक्रवार की शाम चार बजे आई स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में बीते 24 घंटे में कुल 347 नए कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.  

हर दिन 300 से 400 के बीच आ रहे नए मामले

अनलॉक के बाद अब बीते कई दिनों से नए संक्रमित मरीजों की संख्या 300 से 400 के बीच आ रही है. बीते 17 जून को 385 तो वहीं 16 को 370 नए मामले सामने आए थे. बिहार में एक्टिव केस की संख्या भी तेजी से घट रही है. शुक्रवार को जारी बुलेटिन के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या 3,547 है.

नए मामलों में कमी के पीछे गाइडलाइंस का असर

बिहार में एक से डेढ़ महीने पहले जब 14 से लेकर 15 हजार मरीज एक दिन में मिलने लगे थे तो सरकार ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) की बैठक कर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था. इसके बाद से कई चरणों में लॉकडाउन जारी रहा. इसकी वजह से नए संक्रमितों की संख्या में तेजी से गिरावट आने लगी, तब जाकर सरकार ने गाइडलाइंस के साथ अनलॉक प्रोसेस शुरू किया, जिसका असर आज नए संक्रमितों के आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है.  

बीते 24 घंटे में एक लाख से अधिक लोगों की जांच

स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बिहार में बीते 24 घंटे में 1,10,608 लोगों की जांच की गई है. वहीं, 24 घंटे में 594 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. राज्य में अब तक 7,05,967 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं. बिहार में रिकवरी रेट 98.17 फीसदी हो गई है.

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग (बिहार) की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

यह भी पढ़ें- 

बिहारः औरंगाबाद और मोतिहारी में बदमाश बेखौफ, कहीं रुपये छीने तो कहीं पिस्टल दिखा नकद व गहने की लूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget