एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार के किसी जिले में नहीं मिले एक से अधिक मरीज, 24 घंटे में 7 लोग स्वस्थ, एक्टिव केस 55

बिहार में बुधवार और गुरुवार के बीच 1,54,930 सैंपल की हुई जांच, रिकवरी रेट 98.66 फीसद.पटना, अररिया, समस्तीपुर और वैशाली से मिले एक-एक मरीज, अबतक 7,16,206 लोग स्वस्थ.

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस (Corona Virus) के मरीजों में एक बार फिर कमी आ रही है. बुधवार और गुरुवार के बीच जांच के बाद कुल चार नए मरीज मिले हैं. गुरुवार की शाम चार बजे स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार बिहार में कोरोना (Corona Case Bihar) के एक्टिव मरीजों की संख्या अब 55 हो गई है. इसके साथ ही 24 घंटे में कोरोना वायरस से कुल सात लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

वहीं दूसरी ओर से खास बात है कि गुरुवार को जिस जिले से भी नए मरीज आए हैं उनकी संख्या एक से अधिक नहीं है. इनमें पटना, अररिया, समस्तीपुर और वैशाली शामिल हैं. इन जिलों से गुरुवार को केवल एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. 24 घंटे में 1,54,930 सैंपल की जांच हुई है. रिकवरी रेट 98.66 ही है.

गुरुवार को आई रिपोर्ट पर एक नजर

  • स्वस्थ हुए मरीज- 07
  • कोविड की जांच- 1,54,930
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,16,206
  • रिकवरी रेट- 98.66 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 55

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

मधुबनी में केस मिलने के बाद डर गए थे लोग

बता दें कि इसी सप्ताह मधुबनी में यात्रियों की जांच करने के बाद एंटीजन में 100 से अधिक मरीज पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद लोगों के मन में डर हो गया था कि बिहार में फिर से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. हालांकि उन संख्या को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी होने वाली हर दिन की रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया था.  

एंटीजन किट से की गई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे क्रॉस चेक करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच कराई गई थी. आरटी-पीसीआर जांच में सभी 148 सैंपल निगेटिव मिले हैं, जो एंटीजन में पॉजिटिव पाए गए थे. ये सैंपल बीते शनिवार से लेकर सोमवार 20 सितंबर की देर रात तक के थे. 148 सैंपल में 120 सैंपल रेलयात्री से डॉयरेक्ट लिए गए थे, जबकि 28 सैंपल पूर्व में एंटीजन किट द्वारा जांच में संक्रमित मरीजों के थे.

एंटीजन किट पर स्वास्थ्य विभाग को संदेह

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक जांच कर्मी मो. गुलाब ने बताया था कि अचानक इस प्रकार बाहर से आने वाले यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना संदेह पैदा करता है. एंटीजन किट की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है. ऐसे में रैपिड जांच किट से पॉजिटिव आए सभी लोगों का मधुबनी स्वास्थ्य विभाग द्वारा फिर से आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है. इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन भी किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें-

बिहार में शराबबंदी कानून पर कैबिनेट का बड़ा फैसला, जहां शराब मिलेगी बस वही इलाका होगा सील, देखें नए नियम

बिहारः ‘ये जो हम कह रहें हैं, बस सदियों का दर्द है’, जीतन राम मांझी ने कहा- अभी गुस्से का इजहार कहां किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़
वैशाली: 13 बच्चों की मौत, श्राद्ध में भिड़े JDU-BJP कार्यकर्ता, PK के सामने चले थप्पड़

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget