एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: पटना में तीन तो दरभंगा में मिले कोरोना के दो नए मरीज, दसवें दिन जाकर बिहार में घटे एक्टिव केस

Corona Active Cases: बुधवार को आए नए पांच केसों को मिलाकर बिहार में कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हो गई है. बीते 24 घंटे में 09 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

पटनाः बिहार में बढ़ते कोरोनावायरस (Coronavirus) के आंकड़े चिंता के विषय हो सकते हैं. बीते छह दिसंबर से लेकर हर दिन एक्टिव केसों (Corona Active Case) की संख्या बढ़ रही थी. बुधवार को दसवें दिन जाकर बिहार में एक्टिव केसों की संख्या में कमी हुई है. बुधवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सिर्फ दो जिलों को मिलाकर पांच नए मरीज मिले हैं. पटना में तीन और दरभंगा में दो नए केस मिले हैं. दस दिन पहले की बात करें तो बिहार में एक्टिव केसों की संख्या काफी कम थी, अब हर दिन आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं.

बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार बिहार में कुल 05 नए केस मिले हैं जिसमें से पटना में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और दरभंगा में दो नए केस मिले हैं. बुधवार को आए नए पांच केसों को मिलाकर बिहार में अब कोरोनावायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या 87 हो गई है. बीते 24 घंटे में 09 लोग स्वस्थ भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav Wedding: रेचल ने खिलाई तेजस्वी को खीर तो खुश हो उठीं रोहिणी आचार्या, कहा- संबंधों का सम्मान करना

मंगलवार से लेकर बुधवार के बीच बिहार में 1,60,264 लोगों की जांच की गई है. अब तक बिहार में 7,14,166 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. बिहार में रिकवरी रेट की बात करें तो 98.32 फीसद है.

दसवें दिन जाकर इस तरह कम हुए मरीज

  • 06 दिसंबर को एक्टिव केस-27
  • 07 दिसंबर को एक्टिव केस-29
  • 08 दिसंबर को एक्टिव केस-35
  • 09 दिसंबर को एक्टिव केस-49
  • 10 दिसंबर को एक्टिव केस-57
  • 11 दिसंबर को एक्टिव केस-62
  • 12 दिसंबर को एक्टिव केस- 81
  • 13 दिसंबर को एक्टिव केस- 84
  • 14 दिसंबर को एक्टिव केस- 92
  • 15 दिसंबर को एक्टिव केस- 87

बीते दस दिनों में मिलने वाले नए मरीज

  • 06 दिसंबर को नए मरीज-07
  • 07दिसंबर को नए मरीज- 06
  • 08दिसंबर को नए मरीज- 09
  • 09दिसंबर को नए मरीज- 17
  • 10दिसंबर को नए मरीज- 12
  • 11दिसंबर को नए मरीज- 08
  • 12दिसंबर को नए मरीज- 23
  • 13 दिसंबर को नए मरीज- 06
  • 14 दिसंबर को नए मरीज- 16
  • 15दिसंबर को नए मरीज- 05

(नोटः सारे आंकड़े बिहार स्वास्थ्य विभाग के ट्विटर हैंडल से लिए गए हैं)


यह भी पढ़ें- बिहार पंचायत चुनाव एक्सप्लेनरः ये बदलाव की बयार! गांवों की सेहत सुधारेंगी महिलाएं, 80 फीसद नए चेहरों को मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
लखीसराय: मंदिर में करंट फैलने की अफवाह से भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget