एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: विधानसभा सचिवालय एक हफ्ते के लिए बंद, पटना में बढ़ रहे कोरोना केस के कारण लिया गया फैसला

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,489 तक पहुंच गई है. विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सबसे अधिक 1,362 मामले पटना में आए हैं.

Corona News: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 3,048 नए मामले आए हैं और राजधानी पटना सबसे अधिक प्रभावित होने की वजह से राज्य विधानसभा सचिवालय को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है. 

प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं मामले
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 8,489 तक पहुंच गई है. विभाग ने बताया कि शुक्रवार को सबसे अधिक 1,362 मामले पटना में आए हैं जबकि गया में 193 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बिहार में बुधवार और बृहस्पतिवार को संक्रमण के क्रमशः 1659 और 2379 नए मामले दर्ज किए गए थे.

राज्य में ओमिक्रोन का केवल एक मामला
स्वास्थ विभाग ने बताया कि पटना और गया में क्रमशः 5074 एवं 889 उपचाराधीन मरीज है जो राज्य में कुल सक्रिय मामलों का करीब 80 प्रतिशत है. राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 1.84 लाख नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक कुल 6.19 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है.राज्य में अबतक ओमीक्रोन के एक मामले की पुष्टि हुई है. 

17 तक बंद रहेगा सचिवालय
राज्यधानी पटना में कोविड-19 के मामलों में निरंतर वृद्धि के मद्देनजर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को सदन सचिवालय को आठ जनवरी से 17 जनवरी तक पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया. सिन्हा ने कहा कि संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के लिए विधानसभा सचिवालय को बंद करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा सचिवालय बंद रहने के दौरान सभी अधिकारी अपने मोबाइल फोन ऑन रखेंगे.

बृहस्पतिवार को सरकार ने लगाए थे नए प्रतिबंध
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण बृहस्पतिवार को नए प्रतिबंधों की घोषणा की थी. सरकार ने 21 जनवरी, 2022 तक सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है.सरकारी और निजी कार्यालय 50 प्रतिशत कर्मियों के साथ काम करेंगे.

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश स्कूल-कॉलेज किए जाए बंद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार की देर रात एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और नए दिशा-निर्देश जारी किए जिसमें उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक और 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ फिर से खोले गए कॉलेजों सहित सभी कक्षाओं को बंद करने का फैसला किया

यह भी पढ़ें: 

Omicron in India: देश के 27 राज्यों में ओमिक्रोन के अब तक 3071 मामले दर्ज, जानिए किस राज्य में क्या है ताजा स्थिति

Bihar Politics: तेजस्वी की 'फटकार' पर JDU का वार, कहा- ऑफर रखें अपने पास, जातीय जनगणना कराएगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget