एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: बिहार में एक्टिव केसों की संख्या 500 से कम, पटना में 3 तो सहरसा में 11 नए मामले

अगस्त के दूसरे सप्ताह से कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूलों को भी खोला जा सकता है. शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले ही इस संबंध में जानकारी दी थी. तीसरी लहर के संभावित खतरे को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

पटना: बीते 24 घंटे में बिहार में कोरोना वायरस के 67 नए मामले सामने आए हैं. मंगलवार को आई रिपोर्ट के अनुसार पटना में तीन और सहरसा में 11 नए मरीज मिले हैं. इसके अलावा कई ऐसे भी जिलें हैं जहां से कोरोना के एक भी नए केस सामने नहीं आए. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 51 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. बिहार में अब एक्टिव केसों की संख्या घटकर 483 हो गई है.

बिहार के 10 जिलों में नहीं मिले एक भी संक्रमित मरीज

रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 10 जिले ऐसे हैं जहां से एक भी नए केस नहीं मिले. एक तरफ बिहार में कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं तो दूसरी ओर अब बिहार में तीसरी लहरे के आने या संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी भी शुरू की जा रही है. जिन जिलों से मामले सामने नहीं आए हैं उनमें अरवल, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, कैमूर, शेखपुरा और शिवहर शामिल हैं.

मंगलवार को आई रिपोर्ट के आंकड़ों को एक नजर में देखें

  • स्वस्थ हुए मरीज- 51
  • कोविड की जांच- 1,51,196
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,14,474
  • रिकवरी रेट- 98.60 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 483

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

बता दें कि बिहार में कोरोना के एक्टिव मामले कम हो रहे हैं. इसको देखते हुए छूट भी दी जा रही है. अभी 11वीं और 12वीं के अलावा कॉलेज-विश्वविद्यालय खोले जाने की अनुमति है, वह भी शर्तों के साथ. अब घट रहे मरीजों को देखते हुए अगस्त के दूसरे सप्ताह से कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूलों को भी खोला जा सकता है. शिक्षा मंत्री ने कुछ दिनों पहले ही इस संबंध में जानकारी दी थी. हालांकि तीसरी लहर के संभावित खतरे को भी ध्यान में रखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: 15 अगस्त को CM बनकर तेजस्वी फहराएंगे झंडा, RJD के विधायक के दावे से मची खलबली

बिहारः चिराग पासवान के जैसा ना हो जाए मुकेश सहनी का हाल, JDU सांसद ने कहा- ना बदलें मार्ग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
Embed widget