एक्सप्लोरर

Bihar Corona: पंचायती राज मंत्री की अपील, खादी ग्रामोद्योग भी तेजी से उपलब्ध कराए मास्क

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस बाबत पत्र लिखा है और ग्रामीण इलाकों में मास्क बांटने का टारगेट पूरा करने में सहयोग देने की बात कही है. 

पटना: कोरोना महामारी के बीच बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग से बड़ी अपील की है. मंत्री की मांग है कि उद्योग विभाग के क्षेत्राधिकार में आने वाला खादी ग्रामोद्योग भी कोरोना काल में तेजी से मास्क उपलब्ध कराए. इस संबंध में जानकारी देते हुए सम्राट चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान मास्क के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग से आग्रह किया गया है.

मंत्री सम्राट चौधरी ने कही ये बात 

उन्होंने कहा, " जिस तरह जीविका द्वारा लगभग 5 करोड़ मास्क उपलब्ध कराया गया है. उसी तरह खादी ग्राम उद्योग भी मास्क उपलब्ध कराए. मौजूदा समय तक जीवका के वनिस्पत खादी ग्राम उद्योग बहुत ही कम उपलब्ध करा पाया है. बिहार में 2,33,43,105 परिवार को मास्क देने का सरकार ने निर्णय लिया है, जिसमें अब 1 करोड़ 10 लाख परिवार को मास्क उपलब्ध कराया जा चुका है. बाकियों को भी जल्द कराना है. ऐसे में उद्योग विभाग सहयोग करे."

उद्योग विभाग को लिखा पत्र

पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव को इस बाबत पत्र लिखा है और ग्रामीण इलाकों में मास्क बांटने का टारगेट पूरा करने में सहयोग देने की बात कही है. 

बता दें कि जीविका से जुड़ी महिलाएं मास्क बनाने के काम में काफी तत्परता से लगी हुई हैं. इसका नतीजा है कि इस कोरोना काल में जीविका दीदियों ने 110 करोड़ रुपये के मास्क बेचे हैं. इस संबंध में बिहार सरकार में मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, " जीविका दीदियों को मास्क निर्माण और छोटे कारोबार से जोड़ने के नीतीश कुमार के निर्देश का यह सुखद परिणाम है कि दीदियों ने इस कोरोना काल में ₹110 करोड़ के मास्क बेचे. जीविका द्वारा 5.6 करोड़ से अधिक मास्क निर्माण से संक्रमण रोकने और रोजगार सृजन में मदद मिली है."

यह भी पढ़ें -

बिहार में BJP और JDU आमने-सामने, कुशवाहा ने संजय जायसवाल से की शिकायत, जानें- पूरा मामला

टूट के कयासों पर मांझी ने लगाया 'फुलस्टॉप', कहा- NDA में ही रहते हुए आवाज उठाते रहेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
नवादा में खौफनाक वारदात, मजदूरी के पैसे मांगने गई 60 साल की महिला से हैवानियत
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन
पटना में घर में घुसकर मां-बेटे पर चाकू से हमला, थाने पर शव रख किया प्रदर्शन

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget