एक्सप्लोरर

पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, नेशनल हेराल्ड केस को लेकर BJP पर किया हमला

Bihar Congress Protest: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई. कोर्ट का फैसला बीजेपी के लिए तमाचा है.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज (बुधवार) पटना में विरोध प्रदर्शन किया. यह मार्च सदाकत आश्रम (कांग्रेस दफ्तर) से शुरू हुआ जिसे बीजेपी दफ्तर तक जाना था, लेकिन आयकर गोलंबर पर बैरिकेडिंग लगाकर इसे रोक दिया गया. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हो रहा था. 

कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस के नेताओं को फंसाने का आरोप लगाया. इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. उनके हाथों में बैनर-पोस्टर था. कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के विरोध में जमकर नारेबाजी की. पुतला दहन भी किया. 

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

इस मौके पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की गई. कोर्ट का फैसला बीजेपी के लिए तमाचा है. साबित हो गया कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग होता है. दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य पांच लोगों को बड़ी राहत दी है. अदालत ने इस आधार पर ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से मना कर दिया कि एजेंसी की जांच निजी शिकायत पर आधारित है एफआईआर पर नहीं. 

राजेश राम ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इस तरह का काम करेगी तो हम लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. बदले की राजनीति को हम लोग उजागर करेंगे. बदले की राजनीति के लिए मोदी सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर करती है. यह स्पष्ट हो गया है. जनता सब देख रही है. जानबूझकर परेशान करने की कोशिश की जा रही है.

इस पूरे मुद्दे पर बिहार कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए कहा है कि ईडी और इनकम टैक्स का दुरुपयोग बंद किया जाए. लोकतंत्र का सम्मान किया जाए. नेशनल हेराल्ड केस पूरी तरह से फर्जी है और मोदी-शाह ने राजनीतिक प्रतिशोध में ये फर्जी केस खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें- BJP ने जारी किया पोस्टर… तेजस्वी यादव को बताया 'लापता', RJD ने भी दिया तगड़ा वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...
निशांत कुमार JDU को कैसे मजबूत करेंगे? खुद बताया प्लान, कहा- 38 जिलों में...
नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का बड़ा बयान, 'चुनाव से पहले...'
नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर की पार्टी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय देगी मोदी सरकार! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
राज्यसभा जा रहे नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय देगी मोदी सरकार! जानें- क्यों लग रहीं ये अटकलें?
चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
चिराग पासवान को CM बनाने की मांग पर LJP (R) कोटे के मंत्री बोले- बैठक में निर्णय लिया जाएगा...
Advertisement

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया का जश्न, स्टेडियम से वायरल हुए 5 डांस वीडियो
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस के लिए 23 अप्रैल से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन, 17 मई को होगी परीक्षा
Patola Lehenga Bridal Look: अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
अंबानी परिवार की नई बहू ने पहना 900 साल पुराना पटोला, होश उड़ा देगा शवियाना का श्रृंगार
Embed widget