एक्सप्लोरर

Congress Protest: कालिख पोती… चप्पल बरसाए, पटना में ED दफ्तर के गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निशाने पर BJP

Congress Protest: बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि झूठे मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है. इस (नेशनल हेराल्ड) मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है.

Bihar Politics: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की ओर से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में चार्जशीट दाखिल की गई है. इसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है. बुधवार (16 अप्रैल) को पटना में ईडी दफ्तर के गेट पर पहुंचकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. ईडी दफ्तर के बोर्ड पर स्प्रे से कालिख पोती. चप्पल बरसाए.

पटना के इनकम टैक्स गोलंबर से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मार्च करते हुए गांधी मैदान स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे. बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि झूठे मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है. इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है. कुछ नहीं निकला था. झूठा मामला है. 

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा: राजेश राम

राजेश राम ने कहा कि बिहार में चुनाव होना है इसलिए बीजेपी जानबूझकर बदनाम करने की साजिश रच रही है. चुनाव में जनता सबक सिखा देगी. इस मामले में कोई दम नहीं है. जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. जिन राज्यों में चुनाव होना होता है वहां बीजेपी यही करती है. हम लोग डरने वाले नहीं हैं. संघर्ष करेंगे. यह कई वर्ष पुराना मामला है जिसमें कुछ नहीं है.

बता दें कि ईडी की चार्जशीट में ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और सुमन दुबे का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है. राउज एवेन्यू कोर्ट की एक विशेष अदालत ने 9 अप्रैल को दाखिल इस आरोप-पत्र पर सुनवाई की है. अगली तारीख 25 अप्रैल निर्धारित की गई है.

साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कुछ कांग्रेसी नेताओं ने गलत तरीके से और धोखाधड़ी कर नेशनल हेराल्ड अखबार के मालिकाना हक वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है. अधिग्रहण के जरिए करीब 2000 करोड़ की कंपनी की संपत्ति को सिर्फ 50 लाख रुपये देकर हड़प लिया गया.

यह भी पढ़ें- Patna Ganga Path: 3831 करोड़ के पुल में क्या सच में आई दरार? नितिन नवीन ने किया निरीक्षण, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget