एक्सप्लोरर

'इंडिया गठबंधन तय करेगा', तेजस्वी यादव को लेकर कृष्णा अल्लावरु की दो टूक

Krishna Allavaru: कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया अलायंस के लिए चुनौती है मुद्दों को केंद्र में लाना. जनता के मुद्दों की बात नहीं हो रही है. कांग्रेस जनता की A टीम बनना चाहती है.

Patna News: बिहार पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने इंडिया गठबंधन और तेजस्वी यादव को लेकर एबीपी न्यूज से खास बातचीत की. तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सीएम फेस रहेंगे या नहीं वो इंडिया गठबंधन की सारी पार्टियां तय करेंगी. आने वाला सीएम कौन होगा ये तय मैं नहीं कर सकता, जब इंडिया गठबंधन साथ बैठेगा चर्चा करेगा, निर्णय लेगा. जो होगा वो रखा जाएगा.

सारे दल बैठेंगे वो निर्णय लेंगे- कृष्णा अल्लावरु

कृष्णा अल्लावरु ने आगे कहा, "बिना बैठे हुए यूनिलेटरल निर्णय नहीं ले सकते. गठबंधन की गरिमा कम होगी. सारे दल बैठेंगे वो निर्णय लेंगे. जो इंडिया गठबंधन तय करेगा सारे दलों की सहमति होगी. सीटों को लेकर एसेस चल रहा है. सीटों को लेकर निर्णय नहीं है. चुनौती बड़ी है क्योंकि चुनाव है. कांग्रेस के साथ साथ "इंडिया गठबंधन को एज ए टीम काम करने की ज़रूरत है, तभी सफलता मिलेगी."

उन्होंने कहा कांग्रेस और इंडिया अलायंस के लिए चुनौती है मुद्दों को केंद्र में लाना. जनता के मुद्दों की बात नहीं हो रही है. कांग्रेस जनता की 'A' टीम बनना चाहती है. जब तक कांग्रेस मजबूत नहीं रहेगी इंडिया गठबंधन मजबूत नहीं रहेगा. गठबंधन के हित में है कि कांग्रेस मजबूत रहे. सरकार जब बनेगी तो कांग्रेस का बीजेपी सरकारों से पैमाना बेहतर रहता है. 

आरजेडी के साथ तालमेल में कोई दिक्कत तो नहीं इस पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को मजबूत रखना हमारी प्राथमिकता है और हमें विश्वास है कि आरजेडी भी कांग्रेस के साथ सम्मान, तालमेल और समन्वय बिठा कर चलेगी.  दिक्कत तब आ सकती है जब तालमेल में एक पक्ष की तरफ से कमी रही हो, जिस तरह के नेता हैं उनमें मैच्युरिटी है.

लालू यादव या तेजस्वी से मुलाकात पर क्या कहा?

क्या लालू यादव या तेजस्वी से मुलाकात हो पाई है, इस सवाल पर कहा कि अभी मेरी प्राथमिकता है कांग्रेस को मजबूत करना वक्त आएगा तो बैठ कर बात करेंगे, जो सामाजिक समन्वय के साथ निर्णय लिए जाएंगे वो हम मीडिया के सामने रखेंगे. नमाज और मीट बैन की मांग पर कहा कि जनता का ध्यान भटकाने के बहुत तरीके हैं. बिहार का विकास वेंटीलेटर पर है. असली मुद्दे पर बात होनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि आज कल बीजेपी की ईडी की रेड हो रही है. नीतीश कुमार के मंत्रालय और उनके मंत्रियों के घर छापे पड़ रहे हैं. क्या बीजेपी के मंत्री भ्रष्ट नहीं है. इसका मतलब है कि बीजेपी नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को कमजोर कर रही है. दरार इंडिया गठबंधन में नहीं एनडीए में है. नीतीश कुमार का स्वास्थ्य कमजोर हुआ है, इसका क्या मतलब है उनकी पार्टी कमजोर करोगे. ये किसी दल को अपने पार्टनर के प्रति शोभा नहीं देता.

ये भी पढ़ें: चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुटी कांग्रेस, फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget