एक्सप्लोरर

चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी में जुटी कांग्रेस, फिर बिहार आ रहे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी तैयारी की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम लॉन्चिंग कर रही है. उस कार्यक्रम का नाम है कांग्रेस झंडा घर,घर

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी अकेले दम पर पूरी तैयारी में जुटी है. इसी कड़ी के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बिहार में तीसरा दौर होने जा रहा है. आगामी 7 अप्रैल को राहुल गांधी पटना आएंगे और कृष्ण मेमोरियल हॉल में सभा करेंगे. 7 अप्रैल को नमक छोड़ो आंदोलन हुआ था और राहुल गांधी उसी कड़ी में सत्याग्रह में शामिल हुए परिजनों उससे जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे.

पटना में लोगों को संबोधन करेंगे राहुल गांधी

दरअसल कांग्रेस पार्टी अपने दम पर पूरे बिहार में घर-घर तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने जानकारी देते हुए राहुल गांधी को जननायक की उपाधि दिया और कहा कि जननायक राहुल गांधी कृष्ण मेमोरियल हॉल में उन लोगों को संबोधन करेंगे, जिनके परिवार सत्याग्रह आंदोलन में शामिल थे. नमक सत्याग्रह का आंदोलन जो महात्मा गांधी जी के जरिए चलाया गया था उसी को याद करने के लिए 7 अप्रैल को पटना आएंगे .

राहुल गांधी रामनवमी त्योहार में कहीं शामिल होंगे या नहीं इस पर उन्होंने कहा कि भारत के जो संविधान है, उसमें शिक्षा और संस्कृति का अधिकार दिया गया है और उसी के तहत भारतीय जनता पार्टी लगातार हमला कर रही है. हम रामनवमी मनाएंगे और जब हम अल्पसंख्यक की बात करते हैं तो इसका मतलब है केवल मुसलमान नहीं बुद्ध , जैन, पारसी जितने भी समाज के लोग होते हैं हमको सब की सुरक्षा करनी है. भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक के लिए  बनाया गया, लेकिन इस समय भारतीय जनता पार्टी हमारी  शिक्षा पर हमला करती है, हमारी संस्कृति पर हमला करती है और अभी जो वक्त बोर्ड का मामला है, वह जानबूझकर के एक टारगेट कर रहे हैं .

वही प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बड़ी तैयारी की घोषणा करते हुए कहा कि अब कांग्रेस पार्टी एक कार्यक्रम लॉन्चिंग कर रही हैं. उस कार्यक्रम के नाम है कांग्रेस झंडा घर, घर. हर घर में कांग्रेस का झंडा हो. हमारे कार्यकर्ता हर घर पर झंडा लगाएंगे और पूरे गांव में जो कांग्रेस समर्थित लोग हैं, उनसे  संपर्क करके एक झंडा लगाने का उनसे अनुरोध करेंगे. अपने गांव में जिला में कस्बा में ब्लॉक में और हर घर पर झंडा हम लोग कांग्रेस का लहराने का काम करेंगे. इसका प्रस्ताव दिल्ली कमिटी से आया है.

साथ ही हर कांग्रेसी अपने गाड़ी में अपना पार्टी का झंडा लगा करके चलेंगे. सभी कार्यकर्ता अपने जो भी उनके पास कम्युनिकेशन के साधन चाहे वह साइकिल से ही ही क्यों न हो वह झंडा लगाएंगे. राजेश कुमार ने मंदिर धोने के मामले पर कहा कि सदियों से डिस्क्रिमिनेशन होता आया है. अनटचेबिलिटी के सवाल पर कहा कि पहले अनटचेबिलिटी अनुसूचित जाति जनजाति के वर्गों से होता था और आज जो है परशुराम के वंशज से भी हो रहा है. यह बीजेपी का आईना दिखाने वाला अनटचेबिलिटी तो पहले दलित से होता था अब परशुराम के वंशज से हो रहा है इसमें बीजेपी को जवाब देना चाहिए .

वक्फ बोर्ड पर क्या बोले शकील अहमद खां?

वहीं वक्फ बोर्ड के मामले पर विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने पीएम मोदी का बगैर नाम लेते हुए जाहिल बताया और कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेता हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि टॉप टू बॉटम तक जाहिल है. वहां जाहीलों की फौज. एक बार नहीं बार बार बोलूंगा कि टॉप टू बॉटम जहीलों की फौज को न्याय संवत काम करना आता नहीं है.

इस देश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के दिए हुए जो व्यवस्था बनाई गई उसको गला घोंटने का काम हर रोज किया जा रहा है. पढ़े लिखे लोगों के लिए इशारा काफी है कि मैं क्या कह रहा हूं. जिनको डिग्रियों के बारे में चिंता नहीं है, सवाल यह है कि टॉप टू बॉटम जहीलों की फौज यह जानती नहीं है कि देश और देश का वसुदेव कुटुंबकम की परिभाषा परिकल्पना क्या है.

ये भी पढ़ें: अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, दोबारा नहीं होगी 70वीं BPSC की प्रारंभिक परीक्षा, री-एग्जाम वाली याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget