एक्सप्लोरर

बिहार में एकला चलो की राह पर RJD! कांग्रेस ने कहा- हमने लकीर खींच दी, JDU का भी आया रिएक्शन

RJD poster: आरजेडी के पोस्टर पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई है. शकील अहमद खान ने कहा कि हर आदमी के बुद्धि विवेक पर चीजें चलती हैं. हम कांग्रेसी बड़े दिल के लोग हैं.

Congress And JDU Leader Statement: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है. आज नए साल 2025 का पहला दिन है. आरजेडी ने जगह-जगह पोस्टर लगाया है. नए वर्ष पर आरजेडी ने यंग सरकार का वादा किया है. पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर है, लिखा है- आओ चलें तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अबकी यंग, लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या यह आरजेडी का एकला चलो का इशारा भी है? क्या यंग सरकार के पोस्टर में सहयोगी दलों से किनारा किया गया है?

आरजेडी के पोस्टर से कांग्रेस वामदल गायब

दरअसल महागठबंधन में आरजेडी कांग्रेस वामदल हैं. पोस्टर में सहयोगी दलों का कोई जिक्र नहीं किया गया है. पोस्टर में लिखा है- नया साल है नई उमंग, आओ जुड़ें राजद संग सरकार बनेगी वादों सांग, सौगातें मिलेंगी रंग बिरंग, 2500 रुपया माई बहिन को, 1500 रुपया बुजुर्ग अभिभावकों को, युवाओं को मिलेगा रोजगार, मुफ्त 200 यूनिट बिजली मिलेगी. बता दें कि तेजस्वी ने ऐलान किया है कि सरकार बनने पर हर गरीब महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत 2500 रुपया हर महीने देंगे. उसका जिक्र यहां पोस्टर में किया गया है. जितने वादे तेजस्वी कर रहे हैं, सब का जिक्र यहां पोस्टर में है. पोस्टर में लालू राबड़ी देवी की भी तस्वीर है. 

अब आरजेडी के इस पोस्टर पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया आई है. विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि हर आदमी के बुद्धि विवेक पर चीजें चलती हैं. हम कांग्रेसी बड़े दिल के लोग हैं. राहुल गांधी की मेहनत है. बीजेपी से लड़ाई में कांग्रेस अपनी लकीर खींचती जा रही है. कौन दल अपनी राग अलाप रहा है यह हम नहीं देख रहे हैं. हम लोग यह मानते हैं कि हम लोग महागठबंधन में हैं. महागठबंधन के सहयोगी दलों की साझा मीटिंग होनी चाहिए. 2020 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों पर लड़ी थी. इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. 70 से ज्यादा सीटें हमें चाहिए. आरजेडी की माई-बहिन मान योजना महागठबंधन का ऐलान नहीं. इंडिविजुअल पार्टी का ऐलान है. 

आरजेडी पोस्टर पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने नए साल और चुनावी वर्ष में तेजस्वी के तरफ से पोस्टर के जरिए महागठबंधन के दलों को सीधा संदेश दे दिया गया है. जब तेजस्वी की ब्रैंडिंग के लिए लालू-राबड़ी को दरकिनार किया जा सकता है तो फिर कांग्रेस वाम दल की क्या किया हैसियत है? सहयोगी दलों को हमेशा दरकिनार कर RJD ने स्पष्ट किया है महागठबंधन में सिर्फ आरजेडी का दबदबा है. वैसे तेजस्वी कुछ भी कर लें चुनाव में कोई फायदा नहीं होगा.

मंदिर मस्जिद का मामले पर क्या बोले जेडीयू नेता

पाञ्चजन्य संपादकीय पर उन्होंने कहा कि मंदिर मस्जिद का मामला देश के विकास से एक अलग मामला है. आस्था का विषय है. हर किसी को अधिकार होता है कि अपने धर्म के हिसाब से अपनी आस्था रखे. वहीं केरल के सीएम के विवादित बयान को उन्होंने बहुत दुर्भावनापूर्ण बताया है. जाति धर्म को टारगेट करके बयान नहीं देना चाहिए. जाति धर्म से ऊपर उठकर संविधान है. संविधान में सबको बराबर का अधिकार दिया गया है. उनका बयान दिखा रहा है कि वह मानसिक रूप से दिवालिया हो गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः 'मैं तेजस्वी यादव...', फर्स्ट जनवरी पर लालू के लाल का बिहारवासियों के नाम पत्र, ईश्वर और अल्लाह का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget