एक्सप्लोरर

बिहार: कोबरा बटालियन ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, 34 बारूदी सुरंग को किया नष्ट

कोबरा-159 बटालियन के डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपेरशन चलाई गई थी, जिसमे बारूदी सुरंग से बरामद 34 आईईडी को नष्ट किया गया है.

गया: बिहार के गया जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान कोबरा-205 बटालियन की टीम को बड़ी सफलता मिली है. टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए सीरीज आईईडी बारूदी सुरंग को बरामद कर नष्ट किया है. बता दें कि पहाड़ और पगडंडियों के बीच लगभग 100 मीटर में लगाये गए कुल 34 बारूदी सुरंग को नष्ट किया है.

इस दौरान 10-10 किलोग्राम का 9 आईईडी, 5-5 किलोग्राम का 10 आईईडी और 3-3 किलोग्राम का 15 आईईडी समेत भारी मात्रा में डेटोनेटर, कोडेक्स वायर और बिजली का तार बरामद किया गया.

40 से 50 जवानों को एक साथ निशाना बनाने की थी योजना

मिली जानकारी अनुसार नक्सलियों ने बारूदी सुरंग को सीरियल में लगभग 3 से 4 फीट की दूरी पर इस प्रकार लगाया था कि उनके एम्बुश से पुलिस बल या अर्धसैनिक बल के 40 से 50 जवानों को एक साथ निशाना बनाया जा सके. वहीं, स्थानीय ग्रामीणों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ सकता था.

डीआईजी संजय कुमार ने कही ये बात

इस संबंध में कोबरा-159 बटालियन के डीआईजी संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपेरशन चलाई गई थी, जिसमें बारूदी सुरंग से बरामद 34 आईईडी को नष्ट किया गया है. वहीं, इन क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपेरशन चलाई जा रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा बारूदी सुरंग को बनाया गया था, जिसे वह अपने अनुसार एक्टिव कर विस्फोट करते.

वहीं, गया एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि लूटूआ थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पहले सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हथियारबंद नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है. इसी आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाकर कर कार्रवाई की गई है.

बता दें कि सर्च ऑपरेशन कोबरा 205 के कमांडेंट के निर्देश पर गया सीआरपीएफ के डीआईजी के नेतृत्व में चलाया गया था. वहीं, सर्च ऑपरेशन में सीआरपीएफ 159 बटालियन के डीआईजी संजय कुमार, कोबरा 205 के कमांडेंट,सर्किल इंस्पेक्टर, इमामगंज और लुटुआ थाना प्रभारी समेत कई जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें -

बिहार: मुजफ्फरपुर में चार युवकों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, फिर जिंदा जलाकर कर दी हत्या बिहार: चर्चित नवरुणा कांड में सीबीआई जांच रिपोर्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे परिजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र
तेजस्वी पर BJP का बड़ा हमला, लालू परिवार और जमीन केस का जिक्र

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget