एक्सप्लोरर

बिहारः CM नीतीश ने की टीकाकरण के महाअभियान की शुरुआत, 6 महीने में छह करोड़ लोगों का होगा वैक्सीनेशन

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग काम का प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करते हैं. उन्होंने कहा कि छह महीने के अंदर हमलोग छह करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाएंगे वह भी दोनों डोज.

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग कर राज्य में टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की. इसके तहत अगले छह महीने में अब बिहार में छह करोड़ लोगों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है. हर दिन 3.30 लाख लोगों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण के लिए सूबे में छह हजार से ज्यादा केंद्र बनाए गए हैं जहां लोग जा कर टीका ले सकते हैं.

बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग काम का प्रचार-प्रसार नहीं करते हैं बल्कि लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से हर राज्यों को फ्री में वैक्सीनेशन करने के निर्णय को लेकर नीतीश कुमार ने उनका धन्यवाद दिया. छह महीने के अंदर हमलोग छह करोड़ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाएंगे वह भी दोनों डोज. हमलोग केंद्र की गाइडलाइन का पालन करते हैं.

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में रिकवरी रेट 98.23 हो गई है. अन्य राज्यों के मुकाबले एक्टिव केस के मामले में बिहार का 21वां स्थान है. टीकाकरण के लिए 839 गाड़ियां शहर और गांवों में घूम रही हैं. इससे भी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है.

'पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की जो सोच है उसे पूरा करके दिखाएगा बिहार' 

मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जिसने मुफ्त में टीका लगाने की घोषणा की थी. उसके बाद फिर कई राज्यों ने किया. हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने एलान कर दिया है कि हर राज्य के लोगों का मुफ्त में टीकाकरण किया जाएगा. पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की जो सोच है उसे बिहार पूरा करके दिखाएगा.

उप मुख्यमंत्री रेणू देवी ने बाढ़ वाले क्षेत्रों में पहले टीकाकरण के लिए कहा

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से बिहार में शराबबंदी कानून के लिए प्रचार-प्रसार और नुक्कड़ नाटक किया गया वह सराहनीय है. उसी तरीके से कोरोना टीकाकरण के महाअभियान को लेना होगा. यह सिर्फ स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि सबकी जिम्मेदारी है. वहीं, उप मुख्यमंत्री रेणू देवी ने बाढ़ आने वाले क्षेत्रों में सबसे पहले काम करने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि अगर बाढ़ वाले क्षेत्रों में पहले टीकाकरण होगा तो इससे काफी सहूलियत होगी.

वहीं, शिक्षा विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत करने के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि हमने कोरोना की पहली और दूसरी लहर देखी है. अब तो तीसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है. हमने दोनों लहर को देखा और यह अनुभव किया कि कोरोना टीकाकरण ही कोरोना को हराने के लिए जरूरी है. इसलिए इस अभियान के तहत टीकाकरण पर फोकस करना होगा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Panchayat Election: चुनाव लड़ने के लिए कोरोना टीका अनिवार्य, देना पड़ सकता है सर्टिफिकेट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget