एक्सप्लोरर

Union Budget 2025: केंद्रीय बजट पर सीएम नीतीश कुमार की आई पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट 2025 की खूब तारीफ की है. उन्होंने कहा कि यह बजट सकारात्मक और स्वागत योग्य है. केंद्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील और दूरदर्शी है.

CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट की भरपूर सराहना की है. उन्होंने कहा कि बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है. केंद्र सरकार का यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है. इस बजट के माध्यम से केन्द्र सरकार के जरिए देश के विकास की गति को और बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं. बजट में बिहार के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, उनसे बिहार के विकास को और गति मिलेगी. सीएम ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद भी दिया. 

नीतीश कुमार ने की बजट की प्रशंसा

नीतीश कुमार ने कहा कि मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और विपणन में सुधार के लिए राज्य में एक मखाना बोर्ड की स्थापना से मखाना किसानों को लाभ मिलेगा. नीतीश कुमार ने कहा कि ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य की भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगा. इससे हवाई संपर्क में सुधार होगा और राज्य में अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावना बढ़ेगी. वहीं उन्होंने पटना एयरपोर्ट के विस्तार के फैसले पर भी खुशी जताई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आयकर स्लैब में 12 लाख रुपये तक की छूट से मध्यम वर्ग को काफी राहत मिली है. किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने से किसानों को लाभ होगा. साथ ही मिथिलांचल में पश्चिमी कोसी कैनाल परियोजना के लिए आर्थिक मदद मिलने से यहां के किसानों को फायदा होगा. इस बजट में पटना आईआईटी के विस्तार का प्रावधान किया गया है, इससे तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा. बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होने से युवाओं को कौशल, उद्यमिता और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा पूर्वी भारत में खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. 

केंद्रीय बजट में बिहार को सौगातों की बौछार 

बता दें कि केंद्रीय बजट में बिहार को कई सौगातें दी गई हैं. इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव के कारण पिछले केंद्रीय बजट की तुलना में यह बिहरा के लिए ज्यादा अनुकूल है. केंद्र में नीतीश कुमार सरकार के सहयोगी भी हैं, जिसे देखते हुए बिहार पर की गई ये मेहरबानी जायज है. 

ये भी पढ़ेंः कुंभ की भगदड़ में बिहार के मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख देने का सीएम का ऐलान, घायलों को 50 हजार की सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget