एक्सप्लोरर

Janta Darbar: जनता दरबार में अधिकारी के हाथ से जब नीचे गिर गया कागज, भड़के CM नीतीश कुमार, बोले- तुम्हारा...

Bihar CM Nitish Kumar: सोमवार को नीतीश कुमार जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान एक अधिकारी के हाथ से कागज गिर गया. इसके बाद नीतीश कुमार ने उसे खूब सुनाया.

पटना: जनता दरबार (Janta Darbar) में सोमवार (12 जून) को अचानक एक अधिकारी पर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) भड़क गए. हर बार की तरह आज भी नीतीश कुमार जनता दरबार में आए लोगों की समस्या सुन रहे थे. इसी बीच उन्हें एक अधिकारी पर गुस्सा आ गया. सीएम का अधिकारी पर गुस्सा होने का कारण था एक कागज जो जमीन पर गया था.

अब समझिए क्या है पूरा मामला

जनता दरबार में अधिकारी शिकायत से जुड़े आवेदन की कॉपी को लाकर सीएम नीतीश कुमार के हाथ में देते हैं. आज जब एक अधिकारी आवेदन या शिकायतों से संबंधित कागज लेकर सीएम को देने के लिए पहुंचा ही था कि उसके हाथों से पेपर छूटकर नीचे गिर गया. जब वह कागज उठाकर दोबारा देने के लिए सीएम के पास पहुंचा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने टोक दिया.

सीएम नीतीश बोले- तुम्हारा तो जूता है नीचे...

नीतीश कुमार ने अधिकारी से कहा- "कहां गिरा देते हो बार बार नीचे.. तुम्हारा तो जूता है नीचे और नीचे गिराकर यहां लाते हो… हम इसको काहे हाथ से पकड़ेंगे बोलो.. नीचे गिरा दिए..।" इस बीच अधिकारी अपनी सफाई में कुछ-कुछ कहता रहा. इसके बाद नीतीश कुमार के टेबल पर कागज रखकर अधिकारी चला जाता है.

नीतीश कुमार ने जमीन पर गिरे कागज को नहीं छुआ

इधर शिकायत से जुड़े आवेदन को देखते हुए नीतीश कुमार ने संबंधित विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर इस मामले को देखने के लिए कहा. टेबल पर रखे कागज को बिना हाथ में लिए नीतीश कुमार ने पढ़ा और उस आवेदन से जुड़े व्यक्ति की शिकायत सुनकर विभाग को तुरंत समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया. हालांकि सीएम नीतीश कुमार ने जमीन पर गिरे कागज को नहीं छुआ.

यह भी पढ़ें- Patna School Close: पटना में आज से 18 जून तक नहीं खुलेंगे स्कूल, भीषण गर्मी को देखते हुए DM ने जारी किया ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
'बीजेपी सरकार आज कष्ट में है', अखिलेश सिंह बोले- पहले युवाओं के आक्रोश से निपटें
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर जश्न, समर्थकों ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget