एक्सप्लोरर

Bihar CM Nitish Kumar: लालू यादव ने दिया ऑफर तो मुस्कुराए नीतीश कुमार, हाथ जोड़कर…

Bihar CM Nitish Kumar Lalu Yadav Offer: श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि लालू यादव मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं. उनके ऑफर का सीएम नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने ऑफर दिया है. उनके न्योता के बाद से आरजेडी और जेडीयू के नेताओं की ओर से बयानों का दौर शुरू हो गया है. सबसे बड़ी बात है कि आखिर लालू के ऑफर पर सीएम नीतीश कुमार की क्या प्रतिक्रिया है? वे इस ऑफर को कैसे देख रहे हैं? लालू का जैसे ही ऑफर आया तो पत्रकारों ने गुरुवार (02 जनवरी, 2025) को झट से सीएम नीतीश कुमार से इस पर उनसे सवाल पूछ दिया.

गुरुवार (02 जनवरी) को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए तो पत्रकारों ने पूछा कि लालू यादव ने स्वागत किया है, कह रहे हैं कि आएंगे आप तो वे लोग ले लेंगे. इस सवाल को सुनने के बाद नीतीश कुमार प्रतिक्रिया देने से बचते नजर आए. नीतीश कुमार हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए निकल गए.

लालू के बयान पर क्या कह रहे हैं और नेता?

लालू यादव के बयान के बाद हो रही राजनीति पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि वे (लालू यादव) मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं. उनके ऑफर का सीएम नीतीश कुमार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है. 2025 में एनडीए की विधानसभा चुनाव में जीत तय है.

उधर दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार जो हैं वो लालू यादव की नस-नस जानते हैं. केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह भी इस तरह की सियासी उठापटक पर विराम लगाया. उन्होंने कहा, "लालू जी क्या बोलते हैं लालू जी क्या नहीं बोलते हैं ये लालू जी से जाकर पूछिए. हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से हैं." आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी अपने पिता के बयान पर बहुत ज्यादा लोड नहीं लिया. उन्होंने कहा कि पत्रकार सवाल करते हैं तो उन्होंने (लालू) ठंडाने के लिए कह दिया है.

यह भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: लालू यादव ने क्यों दिया CM नीतीश कुमार को ऑफर? तेजस्वी ने किया 'खुलासा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
Xप्लेन: बिहार के बाद UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
UP में लागू होने पर कितना खर्च? जानें मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पूरा गणित
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget