एक्सप्लोरर

Bihar News: पुलवामा हमले की रिपोर्ट, बीबीसी दफ्तर में छापेमारी पर क्या बोले CM नीतीश कुमार? पुराने अंदाज में दिया जवाब

Nitish Kumar Comment: नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत मंगलवार को समस्तीपुर में पहुंचे थे. यहीं उनसे बीबीसी दफ्तर में छापेमारी और पुलवाना हमले की रिपोर्ट को लेकर सवाल किया गया था.

समस्तीपुर: बीबीसी के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में मंगलवार को आईटी की रेड (IT Raid) हुई. इसको लेकर देश भर में बयानबाजी का सिलसिला भी चलता रहा. नेताओं की ओर से उनकी प्रतिक्रिया भी आती रही. इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) से इसको लेकर सवाल किया गया. नीतीश कुमार समाधान यात्रा (Samadhan Yatra) के क्रम में मंगलवार को समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड पहुंचे थे.

इस दौरान पुलवामा हमले की रिपोर्ट नहीं आने और बीबीसी के दिल्ली और मुंबई के दफ्तर पर आईटी रेड के सवाल को वह टाल गए. सीएम नीतीश कुमार से दोबारा बीबीसी वाले मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने अपने चिर परिचित पुराने अंदाज में कहा "पता नहीं, डीएम साहब से पूछते हैं". इसी बीच साथ में मौजूद वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सीएम को बताया कि सुबह से न्यूज में चल रहा है. इसके बाद सीएम बोले वह तो भारत सरकार का काम है चलता ही रहता है.

विभिन्न विभागों के स्टॉल का सीएम ने किया निरीक्षण

इससे पूर्व सीएम ने जीविका दीदियों द्वारा जैविक विधि से की जा रही मिश्रित खेती का मुआयना किया. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार काली स्थान के निकट विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर पहुंचे. इसका भी निरीक्षण किया. सीएम ने 341 करोड़ 67 लाख की लागत से बने 221 सरकारी योजनाओं का रिमोट से शिलान्यास किया.

क्षेत्र में विकास का मकसद: नीतीश

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ करीब एक घंटे तक सीएम ने विभिन्न विभागों के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की. उसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ने कहा कि समस्तीपुर कृषि क्षेत्र का सबसे खास जगह है. इस क्षेत्र में कार्यों को हमने देखा है. आंगनबाड़ी के कार्यों को भी उन्होंने देखा. विधायकों द्वारा यह काम तो किया ही जा रहा है, यहां के सभी अधिकारी जो काम कर रहे हैं उनका भी प्रेजेंटेशन देखा है. हमारा मकसद भी वही है कि क्षेत्र में काम हो.

यह भी पढ़ें- Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट के विस्तार को लेकर कांग्रेस-आरजेडी में जंग! तेजस्वी को मानने के लिए तैयार नहीं अखिलेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget