एक्सप्लोरर

संसद के विशेष सत्र की मांग पर क्या है CM नीतीश कुमार की पार्टी का स्टैंड? 'जरूरत पड़ी तो…'

Bihar CM Nitish Kumar: जेडीयू कोटे के मंत्री जयंत राज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि केंद्र सरकार के साथ हम लोग मजबूती से खड़े हैं. आतंकवाद के खिलाफ जितनी भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है केंद्र सरकार करेगी.

Bihar Politics: पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए. कांग्रेस ने यह मांग की है. कांग्रेस की ओर से इसको लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. मंगलवार (29 अप्रैल) को जेडीयू कोटे के मंत्री जयंत राज ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार जरूर जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर चर्चा के लिए विशेष सत्र आहूत करेगी. 

'आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा'

जयंत राज ने कहा कि हम लोग अहम सहयोगी दल हैं. केंद्र सरकार के साथ हम लोग मजबूती से खड़े हैं. हमारी केंद्र की एनडीए सरकार इस बात पर अडिग है कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. एक्शन हो भी रहा है. सिंधु जल समझौता पर रोक लगी, अटारी बॉर्डर से आवाजाही बंद की गई. पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय हुआ. देश के अंदर भी उन आतंकियों पर कार्रवाई हो रही है जो इस घटना में संलिप्त हैं. जितनी भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है केंद्र सरकार करेगी. आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा है. 

गंभीर घटना पर नहीं होनी चाहिए राजनीति: जयंत राज

जयंत राज ने कहा कि यह पार्टी पॉलिटिक्स की बात ही नहीं है. इतनी बड़ी घटना हुई है. इस तरह की गंभीर घटना पर कोई राजनीति वाली बात होनी ही नहीं चाहिए. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे देश में उबाल है. आतंकियों, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है. इसी बीच कांग्रेस और आरजेडी समेत विपक्षी दल ने केंद्र सरकार से घटना पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. राहुल गांधी ने कहा है कि यह देश को दिखाना चाहिए कि आतंकवाद के खिलाफ हमेशा साथ खड़े हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने भी पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी है. कई विपक्षी दलों की तरफ से मांग उठ रही है कि विशेष सत्र आहूत कर इस पर विस्तृत चर्चा हो और सरकार क्या कार्रवाई कर रही है इसकी जानकारी दी जाए. एकजुटता का भी संदेश आतंकवाद के खिलाफ इसके जरिए दिया जाए. जेडीयू की तरफ से बड़ा बयान आ गया है, लेकिन केंद्र सरकार की तरफ से इस पर अब तक कोई बयान नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- चुनावी साल में वैश्य वोटरों पर नजर! JDU दफ्तर में मनाई गई दानवीर भामाशाह जयंती, CM नीतीश पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
'बांझपन तलाक का आधार नहीं', पटना HC ने क्रूरता के आधार पर बरकरार रखा फैसला, 34 लाख भत्ते के निर्देश
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले निर्णय पर चिराग पासवान की पार्टी का बड़ा बयान, 'हम मानते हैं कि…'
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget