एक्सप्लोरर

पहले गाल में नोट सटाया… अब कहा- रोज चुम्मा लेते हैं, कौन है नीतीश कुमार का ये विधायक?

JDU MLA Gopal Mandal: गोपाल मंडल सोमवार को नवगछिया में आयोजित एक होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. गोपाल मंडल ने कहा कि जिसको संगीत से प्रेम नहीं है वो पत्थर के समान है.

Gopal Mandal News: जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल पर होली का रंग चढ़ गया है. इन दिनों वे होली मिलन समारोह में खूब शामिल भी हो रहे हैं. बीते रविवार (09 मार्च, 2025) को एनडीए के कार्यकर्ताओं ने भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था. इस दौरान गोपाल मंडल एक महिला कलाकर के गाल पर नोट सटाते दिखे थे. इसका वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो इस पर गोपाल मंडल की ओर से प्रतिक्रिया आई है. सोमवार (10 मार्च, 2025) को गोपाल मंडल ने कहा कि वे, "डेली चुम्मा लेते हैं."

'…तो वीडियो वायरल करने की क्या जरूरत है?'

गोपाल मंडल सोमवार को नवगछिया में ही आयोजित एक होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. यहां भोजपुरी के कलाकार सुनील छैला बिहारी भी आए थे. यहां गोपाल मंडल ने लोगों से कहा, "लोग कहता है डांस करता है. डेली डांस करते हैं. डेली चुम्मा लेते हैं. अरे गोपाल मंडल अपनी बच्ची (महिला कलाकार) को उत्साहित कर दिया तो वीडियो वायरल करने की क्या जरूरत है?". 

'जिसको संगीत से प्रेम नहीं है वो पत्थर के समान'

गोपाल मंडल ने आगे कहा, "अरे मैं तो नेता हूं नेता हूं. अभिनेता भी हूं. कलाकार आदमी हूं. मैं कहना चाहता हूं कि संगीत के बिना को नहीं रह सकता. अगर बढ़िया संगीत का धुन बजता हो तो पागल आदमी भी हंसने लगता है. बढ़िया जानवर बंधा हो तो कान पट-पट करने लगता है. जिसको संगीत से प्रेम नहीं है वो पत्थर के समान है. हम संगीत से प्रेम करते हैं. गोपाल मंडल 500 का नोट दिया… डांस किया… अरे भाई बच्ची (महिला कलाकार) को कैसे खुश करेंगे? अपनी बच्ची को चुम्मा नहीं लेता है?" 

गोपालपुर से विधायक हैं गोपाल मंडल

बता दें कि नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल गोपालपुर से विधायक हैं. वे सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के बड़बोले विधायक हैं. कभी कमर में पिस्टल लेकर चलने लगते हैं तो कभी किसी को धमकाने लगते हैं. कभी ट्रेन में बनियान में ही टॉयलेट जाने लगते हैं. सबसे बड़ी बात है कि पार्टी की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया जाता है ना ही सीएम नीतीश कुमार उनको लेकर कुछ कहते हैं. 

यह भी पढ़ें- भागलपुर में होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ झूमे JDU विधायक, गाल से सटा दिए नोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget