एक्सप्लोरर

भागलपुर में होली के गानों पर महिला सिंगर के साथ झूमे JDU विधायक, गाल से सटा दिए नोट

Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में होली मिलन समारोह में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल महिला सिंगर के साथ झूमते नजर आ रहे हैं. इस कार्यक्रम में नवगछिया के एनडीए नेता भी शामिल थे.

Bihar News: बिहार के भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. वे कभी डराते धमकाते कभी थप्पड़ मारते तो कभी पिस्टल लहराते नजर आते हैं. विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. इस बार विधायक का वीडियो महिला कलाकार के साथ डांस करते हुए सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं इससे पहले भी विधायक के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं.

होली मिलन समारोह में थिरके विधायक
वैसे तो विधायक गोपाल मंडल को अक्सर विवादित बयान देते हुए देखा जाता है, लेकिन विधायक के सामने गाना बज रहा हो और उनका पैर न थिरके ऐसा मुमकिन नहीं है. ऐसा लगता है कि अंदर से उनका कलाकार जग जाता है, हुआ भी कुछ ऐसा ही है. वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विधायक गोपाल मंडल गानों के धुन में मग्न होकर महिला कलाकार के हाथ पकड़कर और कंधे पर हाथ रखकर डांस कर रहे हैं. 

एनडीए के कार्यकर्ताओं ने बीते रविवार (09 मार्च, 2025) को भागलपुर जिले के नवगछिया में होली मिलन समारोह आयोजित किया था. इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाले भी गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ही थे. इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा नवगछिया के एनडीए नेता ही शामिल थे. 

विधायक ने महिला गायक के साथ लगाए ठुमके
होली मिलन समारोह का आगाज होते ही कार्यक्रम स्थल पर जमकर होली के गाने बजने लगे, जिनपर लोग थिरकने लगे. जब महिला गायक स्टेज पर पहुंची और गाने गाने लगी तो विधायक गोपाल मंडल भी स्टेज पर पहुंच गए. जिसके बाद वे महिला गायक का हाथ पकड़कर डांस करने लगे. विधायक को महिला गायक के कंधे पर हाथ रखकर कमर हिलाते हुए भी देखा जा सकता है.

यही नहीं, विधायक महिला कलाकार को हाथों में रुपये देने की बजाय उसके गाल पर रुपये सटाते हुए नजर आ रहे हैं. विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सेपक टकरा वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार बिहार, 20 देशों के खिलाड़ी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget