एक्सप्लोरर

BJP से 'दोस्ती' वाली बात का मतलब कुछ और था? CM नीतीश ने अब समझाया मामला, सुशील कुमार मोदी का भी लिया नाम

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बातचीत में बयान दिया.

पटनामोतिहारी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कुछ ऐसी बात कही थी कि उसका मतलब बीजेपी से दोस्ती को जोड़कर देखा जाने लगा था. शनिवार (21 अक्टूबर) को इस पर मीडिया से बातचीत में नीतीश कुमार मीडिया पर भड़क उठे. कहा कि मोतिहारी में जो उन्होंने कहा उसका गलत मतलब निकाल लिया गया है. मोतिहारी में विश्वविद्यालय बनाने की चर्चा थी. मोतिहारी में विश्वविद्यालय बनाने को लेकर हमने दबाव बनाया. मेरे कहने का मतलब बीजेपी के साथ का बिल्कुल नहीं था. मेरे कहने का मतलब था कि जो काम हुआ है उसे याद रखिए.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वहां तो सभी दलों के नेता मौजूद थे लेकिन मीडिया ने जो लिखा और दिखाया है उससे मुझे दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही गलत छापा जाएगा और दिखाया जाएगा तो आज अंतिम दिन है. ऐसा बयान छपेगा तो बोलना बंद कर दूंगा.

सुशील कुमार मोदी पर जमकर साधा निशाना

दरअसल, नीतीश कुमार शनिवार की सुबह बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने मुख्य सचिवालय पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बीजेपी से दोस्ती वाली बात के साथ-साथ सुशील मोदी के बयान पर भी जमकर भड़ास निकाली. कहा कि सुशील मोदी कहां और क्या थे उनको याद नहीं रहता है क्या? जब विश्वविद्यालय में थे तो छात्र नेता के चुनाव मैंने कई वोट उनको दिलवाए थे. विपक्ष चाहे जितना अटैक करे मुझे कोई उससे मतलब नहीं है. मैं अपना काम करता रहता हूं.

आगे नीतीश कुमार ने कहा कि पहले मैं सचिवालय में दिन भर रहता था. जब लगा कि अधिकारी समय से नहीं रहते हैं तो मैं पहुंचने लगा. अब मंत्री से लेकर अधिकारी सब समय से आते हैं. नीतीश कुमार ने मोतिहारी के बयान को सीधा पलटते हुए कहा कि मेरा कहीं किसी से संबंध नहीं है. मैं सिर्फ अपना काम करता रहता हूं. पांच राज्यों में चुनाव पर नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव में जनता मालिक है देखा जाए क्या होता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU टूट के कगार पर? सुशील कुमार मोदी बोले- ऐसे दल की हमें जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget