एक्सप्लोरर

Bihar Politics: एक 'मीटिंग' और कई 'निशाने'! बिहार में CM नीतीश कुमार क्या कुछ करना चाह रहे?

Bihar CM Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने सोमवार को एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक की. बैठक के मायने और राजनीतिक जानकार क्या कहते हैं यह समझिए.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी घटक दलों के नेताओं को एक साथ बैठाकर कई निशाने साध लिए. इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले कई सालों से बिहार में सरकार किसी भी गठबंधन की रही हो लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही रहे हैं. बीते सोमवार (28 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री आवास में एनडीए की एक बैठक बुलाई गई थी. इस बैठक में एनडीए में शामिल घटक दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए थे. इस बैठक में हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी को आमंत्रित नहीं किया गया था. सबसे बड़ी बात है कि इस बैठक से नीतीश कुमार क्या करना चाह रहे? यह समझिए.

इस बैठक में नीतीश कुमार ने अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, इसके लिए उपस्थित सभी दलों की सहमति प्राप्त की. वैसे, इससे पहले भी बीजेपी सहित अन्य दलों के नेता इससे संबंधित बयान देते रहते थे, लेकिन बैठक में सभी ने एक स्वर में इसकी पुष्टि कर दी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते भी हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हम बेहतर समन्वय के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे, इसमें किसी को गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए.

'2025 में 225, फिर से नीतीश'

इस बैठक के जरिए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने विरोधियों को भी एनडीए के एकजुट होने की ताकत दिखाई. बैठक में एकजुटता पर सबसे अधिक जोर रहा और सभी ने एक स्वर में साझा कार्यक्रम चलाने और एनडीए के कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय बनाने की बात कही. बैठक में एनडीए के नेताओं को बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से 220 से 225 सीटों पर जीत का लक्ष्य देते हुए नारा दिया गया, '2025 में 225, फिर से नीतीश'. इस नारे ने साफ कर दिया कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

क्या कहते हैं बिहार के राजनीतिक जानकार?

बिहार की राजनीति के जानकार अजय कुमार भी कहते हैं कि नीतीश कुमार की पहचान एक कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं एक रणनीतिकार के रूप में होती है. उनकी बिहार के प्रति समझ गजब की है. गौर से देखें तो वह समय-समय पर अपनी रणनीतियों में बदलाव करते रहते हैं. एक बार फिर एक रणनीति के तहत एनडीए की बैठक बुलाकर न केवल एकजुटता का संदेश दिया बल्कि अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली.

हालांकि विपक्ष ने इस बैठक को फ्लॉप बताया है. आरजेडी की सांसद मीसा भारती कहती हैं कि कई घटक दलों के अध्यक्ष ही इस बैठक में उपस्थित नहीं थे. उन्होंने कहा कि सीनियर नेता ही नहीं आए तो यह किस तरह की बैठक थी. इसका मतलब यह हुआ कि अंदरखाने में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

बैठक में गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी की उपस्थिति पर उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह आजकल बड़े नेता थोड़े नहीं हैं. सम्राट चौधरी को तो पार्टी ने खुद साइड लाइन करके रखा है. उनके बारे में क्या बात की जाए. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की बैठक बुलाई थी, जिसमें जिन नेताओं को उपस्थित होना चाहिए था, वो तो मौजूद ही नहीं थे.

यह भी पढ़ें- ...और अब केंद्रीय मंत्री की बारी! पप्पू यादव के बाद सांसद गिरिराज सिंह को मिली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget