एक्सप्लोरर

बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

LPG Crisis: यह कार्रवाई सासाराम शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में की गई है. टीम ने 10 घरेलू एलपीजी सिलेंडर बरामद किए, जिन्हें अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के लिए रखा गया था.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • रोहतास में एलपीजी की कालाबाजारी के खिलाफ हुई कार्रवाई.
  • जिला प्रशासन ने 10 एलपीजी सिलेंडर को भी जब्त किया.
  • कालाबाजारी के आरोप में टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया.
  • छापेमारी के दौरान कुछ उपभोक्ताओं के पासबुक भी मिले.

सरकार की ओर से सख्त निर्देश जारी किया गया है कि किसी भी हाल में एलपीजी की ब्लैक मार्केटिंग नहीं करनी है. इस बीच लोग मान नहीं रहे हैं. कहीं एजेंसी संचालकों पर आरोप लग रहा है तो कहीं खुले दुकानदार मनमानी कर रहे हैं. इस बीच बिहार के रोहतास में एक बड़ी कार्रवाई की गई है. बुधवार (11 मार्च, 2026) को जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई. 10 सिलेंडर जब्त किए गए. दो लोगों को हिरासत में लिया गया.

यह कार्रवाई सासाराम शहर के जक्की शहीद मोहल्ले में की गई है. अचानक हुई छापेमारी के बाद हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि एसडीएम नेहा कुमारी के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति विभाग और नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक घर से 10 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के लिए रखा गया था. 

ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया. मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अचानक हुई इस छापेमारी की कार्रवाई से जक्की शहीद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने गैस की कालाबाजारी को लेकर नाराजगी भी जताई और प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल-LPG के संकट के बीच बिहार में उठाया गया बड़ा कदम, DM-SP को निर्देश जारी

इस संबंध में एसडीएम नेहा कुमारी ने बताया कि प्रशासन को लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी कर रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें 10 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी. यदि कोई भी व्यक्ति गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रशासन की टीम को छापेमारी के दौरान गैस सिलेंडरों के साथ कुछ उपभोक्ताओं के पासबुक भी मिले हैं. इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कई लोगों के नाम पर गैस सिलेंडर उठाकर उन्हें अवैध रूप से जमा किया जा रहा था.

यह भी पढ़ें- बेतिया से लेकर सहरसा, सीतामढ़ी, मधेपुरा तक LPG की समस्या, किसे पहले मिल रहा सिलेंडर? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
'लालू यादव की बेटी सांसद...अखिलेश की पत्नी सांसद', सम्राट चौधरी ने कांग्रेस की भी लगाई क्लास
बिहार: नालंदा में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, घटना के बाद आरोपी फरार
बिहार: नालंदा में शराबी पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, घटना के बाद आरोपी फरार
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
नीतीश कुमार के बेटे की Z सुरक्षा पर RJD ने तेजस्वी यादव से की तुलना, कांग्रेस बोली- 'मंदबुद्धि पुत्र…'
Advertisement

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और भारत में ही तैयार... रूस ने दिया 100 Su-57 फाइटर जेट्स का तगड़ा ऑफर, चीन-पाकिस्तान के उड़ जाएंगे होश!
'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'ज्ञान तो है नहीं...मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन करेंगे क्या? CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी यादव
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'पक्षपातपूर्ण, ड्रामेबाजी...', PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर भड़का विपक्ष, खरगे बोले- 59 बार सिर्फ कांग्रेस...
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
'नायक' से 'मद्रास कैफे' तक, जरूर देखें ये 7 इंडियन पॉलिटिकल फिल्में, ओटीटी पर हैं अवेलेबल
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा; फ्रेंचाइजी ने दिया अपडेट
लगातार 5 हार के बाद खुलेगी KKR किस्मत! 18 करोड़ वाला खिलाड़ी टीम से जुड़ा
'भारत और ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
'भारत-ईरान के रिश्ते 5000 साल पुराने', होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग को लेकर बोले ईरानी सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
खेती को ही बनाना है बिजनेस तो ये फसलें देंगी तगड़ा मुनाफा, किसानों के लिए है फायदे का सौदा
Viral Video: ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
ये सर्कस चल रहा है क्या... मनमाड रेलवे स्टेशन पर बिजली के तारों पर चढ़कर लड़ रहे थे लोग, वीडियो देख कंफ्यूज हुए यूजर्स
Embed widget