एक्सप्लोरर

'नीतीश कुमार इंजीनियर हैं, Amazon और Flipkart के तर्ज पर करा रहे शराब डिलीवरी', PK का CM पर हमला

Prashant Kishor Attack on Bihar CM Nitish Kumar: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पद यात्रा कर रहे हैं. इसी दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कई बातें कहीं.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant) ने कहा कि आज कल दुनिया में नई व्यवस्था हो गई है अमेज़न और फ्लिपकार्ट. दुकान पर नहीं जाना पड़ता है. मोबाइल में देखकर बटन दबाइए और सामान आपके घर पर. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इंजीनियर हैं. उन्होंने सोचा कि वह अमेज़न से भी बढ़िया होम डिलीवरी की व्यवस्था कराएंगा इसलिए शराब की दुकान बद करा दी और होम डिलीवरी शुरू हो गई. 100 रुपये की शराब घर-घर 400 रुपये में आ रही है. प्रशांत किशोर ने पद यात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही.

पीके ने लोगों से कहा कि बिहार को हर साल 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. अगर 20 हजार करोड़ मिलता तो स्कूल और अस्पताल बनता, लेकिन पूरे राज्य में नीतीश कुमार की शराबबंदी ने शराब माफिया को खड़ा कर दिया है. अब ये हो रहा है कि सारे अधिकारी इसी में लगे हैं कि कैसे शराबबंदी में किसको पकड़ें कि कमाई हो. किसको पकड़ें और किसको छोड़ दें. 

'भुगतना आपको और आपके बच्चे को पड़ेगा'

प्रशांत किशोर ने कहा- "मैं नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का उदाहरण क्यों दे रहा हूं, मुझे उनसे मतलब नहीं है. उदाहरण इसलिए दे रहा हूं कि जैसा वोट दीजिएगा उसका परिणाम आपको और आपके बच्चों को भुगतना पड़ेगा." कहा कि लोग कह रहे हैं कि सब समझ आ रहा है लेकिन बिहार में विकल्प नहीं था. तो मैं बता रहा हूं कि मेरे विकल्प बनाने से नहीं होगा. मुझ पर भरोसा करने से नहीं होगा. बिहार में जनता नहीं जागेगी तब तक कुछ नहीं होगा.

प्रशांत किशोर ने कहा कि जो मंच पर खड़ा होता है वह यही कहता है कि भरोसा करिए. हम भी कहने आए हैं. हम को वोट दीजिए तो सुधरेगा, लेकिन यह जान लीजिए कि कुछ नहीं सुधरेगा. क्योंकि एक आदमी बिहार को नहीं सुधार सकता है. यह कब सुधरेगा जब आप ये तय करेंगे कि अगली बार नीतीश, मोदी और प्रशांत किशोर को नहीं बल्कि वोट उसे पड़ेगा जो बच्चे के लिए स्कूल बनवाए. रोजी-रोटी और रोजगार के लिए काम करे. 

यह भी पढ़ें- RJD State President: जगदानंद सिंह बने रहेंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष, दिल्ली में लालू यादव ने दूर की नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget