एक्सप्लोरर

Vaishali Buddha Museum: बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप: वैशाली को मिला आध्यात्मिक गौरव

Buddha Samyak Darshan Museum: 2019 में रखी गई इस परियोजना की नींव आज जब साकार हुई है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरे होने का प्रमाण मिल गया. वहीं वैशाली को नई पहचान मिल गई.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वैशाली में बने नवनिर्मित बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का भव्य लोकार्पण किया. दुनिया भर के करीब 15 देशों से आए बौद्ध भिक्षुओं और अनुयायियों की उपस्थिति ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को वैश्विक स्वरूप दे दिया.

 72 एकड़ में फैला भव्य बौद्ध स्थल

राजस्थान के गुलाबी और लाल पत्थरों से निर्मित यह विशाल स्तूप 72 एकड़ भूमि में फैला है, जिसे 550.48 करोड़ रुपये की लागत से भवन निर्माण विभाग ने तैयार किया है. इस स्तूप के भीतर एक साथ 2,000 बौद्ध भिक्षु ध्यान और पूजा कर सकते हैं. यहां बुद्ध की अस्थि कलश की प्रतिष्ठा की गई है, जो इसे वैश्विक बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए विशेष तीर्थ स्थल बनाती है. यह स्थान न केवल अध्यात्म का केंद्र बनेगा, बल्कि बिहार के पर्यटन मानचित्र में भी बड़ा योगदान देगा.

संग्रहालय में क्या है खास?

  • भव्य मुख्य स्तूप

  • मेडिटेशन सेंटर और ध्यान भवन

  • गेस्ट हाउस, सभागार और प्रदर्शनी स्थल

  • बुद्ध कालीन कला और दर्शन को समर्पित स्थायी गैलरी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संग्रहालय के समीप स्थित ऐतिहासिक अभिषेक पुष्करणी झील के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया. इस कार्य पर 29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. यह वही पौराणिक झील मानी जाती है, जहां भगवान बुद्ध के वैशाली आगमन पर उनका अभिषेक किया गया था. अब इसका नवीनीकरण वैशाली की ऐतिहासिक विरासत को नया जीवन देगा.

2019 में रखी गई इस परियोजना की नींव, आज जब साकार हुई है तो यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट के पूरे होने का प्रमाण मिल गया. हालांकि निर्माण कार्य में कोरोना और 2021 के जलजमाव के चलते देरी हुई, लेकिन अब उद्घाटन को लेकर यह स्थान दुल्हन की तरह सजाया गया. 

वैशाली को मिली नई पहचान

गौतम बुद्ध का वैशाली से गहरा नाता रहा है. यहीं उन्होंने अंतिम प्रवचन, भिक्षुणी संघ की स्थापना और कई महत्वपूर्ण संवाद किए. इस संग्रहालय के माध्यम से वैशाली को अब एक वैश्विक बौद्ध आस्था केंद्र के रूप में नई पहचान मिलेगी.  बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय न केवल बिहार का गौरव है, बल्कि यह सम्यक दर्शन, सम्यक आचरण और सम्यक जीवन की प्रेरणा भी बनकर उभरेगा.

ये भी पढ़ें: Patna Waterlogging: 2 दिन की बारिश में पटना का हाल बेहाल, तस्वीरों में देखें लोगों की परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget