एक्सप्लोरर

गया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, 1437 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. गुरुवार को वे गया पहुंचे. 1714 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा जारी है. प्रगति यात्रा के चौथे चरण के दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुवार (13 फरवरी) को गया जिले में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र इमामगंज के लावाबार में सीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचे. इस दौरान सीएम नीतीश ने लावाबार बीयर बांध का शिलान्यास किया. साथ ही विभिन्न योजनाओं की भी सौगात दी.

बताया जाता है कि 26 करोड़ की लागत से इस बांध का निर्माण होना है. लावाबार बीयर बांध के निर्माण से लगभग 400 एकड़ भूमि को सिंचाई करने में किसानों को सहूलियत होगी. 

प्रभावती अस्पताल के भवन का सीएम नीतीश ने किया उद्घाटन

इस प्रगति यात्रा के दौरान इमामगंज से सलैया तक लगभग 25 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण की आधारशिला रखी गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बोधगया प्रखंड के बतसपुर गांव में गोवर्धन गैस योजना, पंचायत हाट, खेल का मैदान सहित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. यात्रा के क्रम में नीतीश कुमार ने गया शहर के बीच बने प्रभावती अस्पताल के भवन का उद्घाटन भी किया.

1714 विकास परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन और शिलान्यास

सैकड़ों योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के बाद शाम में गया समाहरणालय में सीएम नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान गया पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कुल 1714 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. 1714 योजनाओं पर 143796.09 करोड़ राशि खर्च होगी. 

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत अलग-अलग दिन अलग-अलग जिलों में जा रहे हैं. अब तक कई जिलों का वे दौरान कर चुके हैं. इसी साल बिहार में चुनाव है तो नीतीश कुमार सरकार की उबलब्धियों को बताने में जुटे हैं. अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए कामों को जनता चुनावी साल में किस रूप में देखती है. रिजल्ट आने के बाद इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? प्रतिमा दास के बयान से उठा तूफान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'अगर आप मर्द हैं...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट पर खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget