एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस? प्रतिमा दास के बयान से उठा तूफान

Bihar Assembly Election 2025: कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने एबीपी न्यूज़ को बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कई वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं होना भी चिंता का विषय है.

Assembly Election 2025: बिहार में चुनाव है और इस बीच महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के अंदर से एक बड़ी मांग उठ गई है. पार्टी की विधायक प्रतिमा दास (Congress MLA Pratima Das) ने गुरुवार (13 फरवरी) को एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले लड़ना चाहिए. एकला चलो की नीति अपनानी चाहिए. 

प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में क्षेत्रीय दलों से समझौता कर रही है जिससे कांग्रेस के अपने कार्यकर्ता पार्टी से दूर होते जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं को खड़ा किए बिना लीडरशिप डेवलप नहीं हो सकती. बिहार में कांग्रेस अपनी नीति और सिद्धांत से लोगों को अवगत कराएगी तो ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत पाएगी. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद समान विचारधारा वाले सभी दल मिलकर सरकार बनाएंगे. कांग्रेस को अकेले लड़ना चाहिए. 

'सिमटता जा रहा कांग्रेस का दायरा'

एबीपी न्यूज़ से कांग्रेस विधायक ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की क्षेत्रीय दलों से समझौता हुई है इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता कम हो गए हैं. कार्यकर्ताओं को लगता है कि क्यों मेहनत करें क्योंकि सीटें सहयोगी दलों के खाते में चली जाती हैं. क्षेत्रीय दलों के भरोसे रहने के कारण कांग्रेस का दायरा सिमटता जा रहा है. कांग्रेस के अपने लोग पार्टी से दूर होते जा रहे हैं. कई वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन नहीं होना भी चिंता का विषय है. राहुल गांधी खुद कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बिहार आ रहे हैं. 18 जनवरी को आए. पांच फरवरी को आए.

बता दें कांग्रेस बिहार में आरजेडी से गठबंधन कर चुनाव लड़ती है लेकिन जिस तरह की डिमांड पार्टी नेताओं की तरफ से की जा रही है इससे महागठबंधन में जरूर भूचाल आ सकता है. दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में एकला चलो की आवाज उठ रही है. प्रतिमा दास से पहले तारिक अनवर भी इस तरह की बात कह चुके हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा ने भी कहा है कि महागठबंधन में पार्टी (कांग्रेस) या तो 100 सीट पर लड़े या फिर अकेले चुनाव लड़े.

यह भी पढ़ें- Election 2025: बिहार में नहीं बन पाएगी NDA की सरकार? लालू प्रसाद यादव ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget