एक्सप्लोरर

RJD MLC उर्मिला ठाकुर की बात सुन राबड़ी देवी पर तमतमा गए नीतीश कुमार, कहा- 'इसके हसबैंड...'

Bihar Assembly Session: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार में महिलाओं के लिए बहुत काम हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आरजेडी सरकार में शिक्षा के लिए क्या किया गया?

Bihar News: बिहार विधान परिषद में आरजेडी विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. जिसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क उठे. उन्होंने कहा कि आरजेडी सरकार में शिक्षा के लिए क्या किया गया. पहले महिलाएं कहां पढ़ती थी, कुछ लड़कियां प्राथमिक शिक्षा तक ग्रहण करती थी, जिसके बाद पढ़ाई छोड़ देती थी. पूर्व सीएम राबड़ी देवी को ओर देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "इसके हसबैंड टूट गए थे त अपना वाइफ को बना दिया. अरे ई सब कोई मतलब है?"

सीएम नीतीश ने आरजेडी नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए सारा काम हमारी सरकार ने किया है. उन्होंने उर्मिला ठाकुर को कहा कुछ नहीं जानती हो. आप लोग उसी पार्टी में हैं जिन्होंने महिलाओं के लिए कभी कुछ नहीं किया. बल्कि महिलाओं को बताना चाहिए कि उनके लिए कितना काम हो रहा है. साथ ही मुख्यमंत्री ने शिक्षा मंत्री को मजबूती से जवाब देने के लिए कहा.

'महिलाओं को कई योजनाओं का फायदा मिल रहा है'

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में कहा कि जबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बागडोर संभाली है 2003 में महिलाओं की साक्षरता 34 प्रतिशत थी, 2023 में साक्षरता 74 प्रतिशत है. साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, मिड डे मिल योजनाओं के लागू होने से पूरे बिहार का परिदृश्य बदल गया. महिलाओं को उत्थान योजना व अन्य योजनाओं का फायदा मिल रहा है. 

उर्मिला ठाकुर ने सदन के बाहर आने के बाद पत्रकारों से कहा, "मेरे प्रश्न का जवाब सही नहीं आया था. मैंने शिक्षा मंत्री से रिक्वेस्ट किया था कि गरहरा में हाई स्कूल बनना चाहिए, लेकिन जब शिक्षा मंत्री जवाब देने के लिए उठे उससे पहले मुख्यमंत्री जी उठकर भड़क गए. बोलने लगे कि पहले कुछ था? महिला पहले पढ़ी-लिखी थी? तब मैंने मुख्यमंत्री जी को कहा कि नीतीश जी मैं उस समय की ही पढ़ी-लिखी हूं. मैंने कहा कि नीतीश जी आप कहते हैं कि पहले महिला सुंदर भी नहीं थी, कपड़ा भी नहीं पहनती थी. यह तो आपकी सोच है महोदय." 

यह भी पढ़ें: RJD ने JDU की महिला MLC को क्या कह दिया? फफक-फफक कर रोने लगीं रीना यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget