एक्सप्लोरर

RJD ने JDU की महिला MLC को क्या कह दिया? फफक-फफक कर रोने लगीं रीना यादव

Bihar Politics: महिला विधान परिषद सदस्यों को आज प्राथमिकता के आधार पर सवाल पूछने का मौका दिया गया था. जब रीना यादव बोल रही थीं तो आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उन्हें चापलूस कह दिया.

Bihar News: बिहार विधान परिषद में आज (शुक्रवार) महिला दिवस से एक दिन पहले महिलाओं को खास सम्मान दिया गया. विधान परिषद की महिला सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर सवाल पूछने का मौका दिया गया. इस दौरान जेडीयू की महिला एमएलसी रीना यादव ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. इस पर आरजेडी एमएलसी और वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने जेडीयू एमएलसी रीना यादव को चापलूस बता दिया. इस पर रीना यादव फफक-फफक कर रोने लगीं. उन्होंने कहा कि वे बहुत नहीं पढ़ सकीं. आज सदन में बोल रही हूं तो उन्हें चापलूस कहा जा रहा है.

इसके बाद सदन में अब्दुल बारी सिद्दीकी और मंत्री अशोक चौधरी आपस में भिड़ गए. अशोक चौधरी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं उस नेता की चापलूसी कर रहा हूं जिसकी उपलब्धि की चर्चा दुनिया में होती है. सिद्दीकी ने पलटवार करते हुए कहा कि मंत्री को इतनी चापलूसी नहीं करनी चाहिए.

'सीएम नीतीश ने महिलाओं के लिए काम करवाए हैं'

बिहार विधान परिषद से बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान रीना यादव ने बताया कि कल महिला दिवस पर छुट्टी होने की वजह से सभापति ने आज कहा कि महिलाओं को सम्मान देते हुए उनके प्रश्नों को प्राथमिकता से लिया जाएगा. इस दौरान जब मैं अपनी भावनाओं को एक पंक्ति के माध्यम से रख रही थी जिसमें मैंने उन बातों को रखा जो काम मुख्यमंत्री ने करवाए हैं. पंचायतों में उन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है. सरकारी रोजगारों में 35 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है. 

'मेरा आंसू मेरा हथियार है... मेरी कमजोरी नहीं है'

JDU एमएलसी ने आगे कहा, "मैंने कहा कि मुख्यमंत्री के महिलाओं के लिए किए गए कामों से वे कृतज्ञ हैं ये बात RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को नागवार गुजरी, उनको लगा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ज्यादा प्रशंसा कर रहे हैं तो हम चापलूसी कर रहे हैं. उनकी बात सुनकर मैं भावुक हो गई. मैं एक महिला हूं महिलाओं की सबसे बड़ी विशेषता होती है वो भावुक होती हैं. मेरा आंसू मेरा हथियार है मेरी कमजोरी नहीं है."

यह भी पढ़ें: DTO Raid: भारी मात्रा में सोने के जेवर मिले... घड़ी, कई मोबाइल और कागजात जब्त, बिहार में DTO के यहां रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget